फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gadwar won the title by defeating Sobaibandh

Ballia News: सोबईबांध को हरा गड़वार ने जीता खिताब

Fri, 10 Mar 2023 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Gadwar won the title by defeating Sobaibandh
गड़वार। क्षेत्र के नारायनपाली गांव में मां कामाख्या क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गड़वार व सोबईबांध टीम के मध्य खेला गया। गड़वार की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए गड़वार की टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 79 रन का लक्ष्य प्रतिद्वंद्वी टीम को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोबईबांध की टीम ने निर्धारित ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट के नुकसान पर महज 75 रन ही बना सकी। इस प्रकार गड़वार की टीम चार रन से विजयी रही। मुकाबले का उद्घाटन भाजपा नेत्री प्रियंका दुबे ने किया। मैन ऑफ द मैच दीपक व मैन ऑफ द सीरीज रोहित रहे। अम्पायर की भूमिका में ब्रजेश दुबे व चंदन यादव तथा कमेंटेटर बंटी पांडेय, पंकज पांडेय व स्कोरर आकाश यादव रहे। विजयी टीम को 5100रुपये, साइकिल व शील्ड तथा उपविजेता टीम को 2100 सौ रुपये व शील्ड देकर मुख्य अतिथि प्रियंका दुबे ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed