फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gadkari will come today, will lay the foundation stone and inaugurate seven projects worth 6500 crores

Ballia: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास आज, जनसभा को भी संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Mon, 27 Feb 2023 09:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Mon, 27 Feb 2023 09:30 AM IST
सार

बलिया के चितबड़ागांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास आज केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे।  चितबड़ागांव में वो जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद हेलीकॉप्टर से पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
Gadkari will come today, will lay the foundation stone and inaugurate seven projects worth 6500 crores
नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज बलिया के चितबड़ागांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे समेत  6500 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इससे पहले वो जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गईं हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री सुबह 11.40 बजे हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद गाजीपुर से हाजीपुर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखेंगे। उनके चितबड़ागांव आगमन पर भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति के मद्देनजर बैरिकेडिंग किया गया है। कार्यक्रम के बाद हेलीकॉप्टर से पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


सारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त एवं पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी कार्यकर्ताओं के साथ रविवार शाम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। हेलीपैड, मंच आदि तमाम व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री तिवारी ने बताया कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के साथ ही 6500 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कुल सात परियोजनाओं का लोकार्पण परिवहन मंत्री द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सड़कों का लोकार्पण और चार का होगा शिलान्यास

केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री की ओर से तीन मार्गों का लोकार्पण व चार मार्गों का शिलान्यास किया जाएगा। 160 करोड़ से निर्मित तीन सड़कों का लोकार्पण व 6340 करोड़ की लागत से बनने वाले चार मार्गोँ का शिलान्यास होगा। इसमें 5320 करोड़ की ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे भी है।

नितिन गडकरी का पूरा कार्यक्रम

सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सुबह 11 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। जिला प्रशासन के अनुसार यहां से वे हेलीकाॅप्टर से बलिया के चितबड़ागांव स्थित हेलीपैड पर 11:40 बजे उतरेंगे। वहां एनएच की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहां से कैबिनेट मंत्री 1:10 बजे जौनपुर रवाना हो जाएंगे।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के हेलीपैड पर 1:40 बजे उतरेंगे। यहां विश्वविद्यालय में सेमिनार को संबोधित करेंगे। वहां से 3:50 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। यहां से चार बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed