फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gadha Festival: Massive wedding programs will be organized in Bharauli today

गड़हा महोत्सवः सामूहिक विवाह संग होंगे रंगारंग कार्यक्रम

Fri, 06 Dec 2019 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Gadha Festival: Massive wedding programs will be organized in Bharauli today
गड़हा महोत्सव के बने पंडाल में रिहर्सल करते कलाकार। - फोटो : BALLIA
भरौली। भरौली में सात दिसंबर को आयोजित होने वाले गड़हा महोत्सव की सभी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। महोत्सव दिन में होगा। सुबह नौ बजे से 21 जोड़ों की सामूहिक शादी का कार्यक्रम शुरू होगा। इसके अलावा भोजपुरी गीत-संगीत व फिल्मों की नामचीन हस्तियों का जमावड़ा होगा। नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए उत्तर प्रदेश व बिहार सरकार के कई मंत्री, सांसद व विधायक भी शामिल होंगे। शुक्रवार को आयोजन स्थल पर शिव चर्चा हुई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान से संबद्ध गड़हा विकास मंच के बैनर तले होने वाले महोत्सव से जुड़ी तैयारियां पिछले एक सप्ताह से चल रही थीं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन के बाद पंडाल, बैरिकेडिंग के साथ ही शादी के मंडप आदि बनाए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तीन अलग-अलग मंचों का निर्माण किया गया है। मुख्य मंच पर भोजपुरी के दिग्गज कलाकारों की प्रस्तुति होगी, जबकि उसके अगल-बगल दो मंच अतिथियों के लिए होंगे। गड़हा विकास मंच के अध्यक्ष चंद्रमणि राय ने बताया कि महोत्सव के दौरान गड़हांचल की 21 बेटियों की शादी धूमधाम से संपन्न कराई जाएगी। उन्हें गृहस्थी के सभी जरूरी सामान देकर विदा किया जाएगा।
विज्ञापन

ये कलाकार बिखेरेंगे जलवा : भरौली। गड़हा महोत्सव में भोजपुरी के बड़े कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। महोत्सव में भोजपुरी गायक भरत शर्मा व्यास, अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह, गोलू राजा, सुर संग्राम विजेता आलोक कुमार, मनोहर सिंह, अभिनेत्री रीतू सिंह, गायिका चंदन तिवारी, नहला पर दहला की विजेता आर्या नंदिनी, लोक गायिका शिप्रा दयाल, मोहिनी द्विवेदी, गायिका व नायिका निशा उपाध्याय, लिटिल चैम्प्स की प्रतिभागी अंशिका सिंह, प्रियंका पायल, सुर संग्राम के विकास तिवारी, लोक गायक विनय मिश्र, आकाश राज, भजन गायक अमलेश शुक्ल अमन, मास्टर विकास, गायिका व नायिका हैप्पी राय, भावना पांडेय, श्रेयांश मिश्रा, विवेक पांडेय, रोहित दूबे, प्रियंका सिंह प्रिया, कत्थक नृत्यांगना अनुष्का पांडेय, हरेन्द्र सिंह आदि कलाकार शिरकत करेंगे। संचालन जयप्रकाश जिद्दी व विजय बहादुर सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed