फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   G RAM G Minister Dayalu said opposition is having stomach aches because of scheme

G RAM G: मंत्री दयालु बोले- योजना से विपक्षियों के पेट में दर्द हो रहा है, झूठी आलोचना से ऊपर उठ जाएं ऐसे नेता

Sat, 10 Jan 2026 07:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 10 Jan 2026 07:57 PM IST
सार

Ballia News: बलिया जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान जिल के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने मीडिया से बातचीत करते हुए सियासी तंज किए। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ हंगामा करना जानता है।

विज्ञापन
G RAM G Minister Dayalu said opposition is having stomach aches because of scheme
मीडिया से बात करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' और अन्य भाजपा नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Politics: एसआईआर निर्वाचन आयोग का अपना विषय है। देश में वोटर लिस्ट को शुद्ध करने की प्रक्रिया है। इसके बाद जो लिस्ट बनेगी उससे समाज के लोगों को फायदा होगा। कितने लोग है जो एक शहर छोड़कर दूसरे शहर चले गए हैं। मृतक व्यक्तियों के नाम भी वोटर लिस्ट में चल रहा था। ऐसे वोटरों का नाम काटा जा रहा है। अब वोटर लिस्ट में ऐसे ही व्यक्ति नाम होगा जो वहीं के रहने वाले हों।

विज्ञापन


उक्त बातें कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहीं। कहा कि उप्र में करोड़ो नाम कटे। ये सब बोगस वोटर थे। झूठी आलोचना से ऊपर उठकर काम करना चाहिए। अब नए और छूटे हुए नामों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। 
विज्ञापन


अयोध्या में मांस पर प्रतिबंध लगाने के सवाल पर कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम की नगरी, बाबा विश्वनाथ की नगरी, मां विंध्यवासिनी की नगरी पवित्र जगह हैं। इन जगहों पर इन सब चीजों पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक है। ये चीजें शहर की परिधि के बाहर मिलती हैं तो कोई दिक्कत नहीं है। पश्चिम बंगाल में ईडी के कार्रवाई पर कहा कि ये कानून का काम है। संवैधानिक संस्थाएं होती है और ये अपना काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सियासी तंज भी किया

इससे पहले जीराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कैबिनेट में पास हुए विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (जीरामजी) के बारे में जानकारी दी। कहा कि कांग्रेस के समय में मनरेगा आया, लेकिन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। करोड़ों का खेल किया गया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। 

जीरामजी योजना से विपक्षियों के पेट में दर्द शुरू हो गया है। कांग्रेस के जमाने में सिर्फ परिवार व पार्टी का विकास हुआ। जीरामजी योजना श्रमिकों को सुरक्षित करने के लिए लाया गया है। श्रमिक को वर्ष में 125 दिन गारंटी काम मिलेगा। 

साप्ताहिक रूप से सीधे उनके खाते में पारिश्रमिक पहुंचेगा। योजना की मॉनिटरिंग एआई तकनीक और मोबाइल से होगी। विपक्ष इसका दुष्प्रचार कर रहा है। विधायक केतकी सिंह, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह, आलोक शुक्ला, मनोरमा गुप्ता, अरुण सिंह 'बंटू', कृष्णा पांडेय, नितेश मिश्रा थे।

बसों की बाडी बनाने को लेकर बनेगा कानून
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने एक से 31 तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह को लेकर जागरूक किया। एसी बसों में आग लगने के सवाल पर कहा कि हाल ही में नितिन गड़करी के साथ पूरे देश के मंत्रियों की मीटिंग हुई है। चर्चा हुई प्रदेश में मोहनलालगंज में पांच लोग जलकर मर गए। 

राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भी घटनाएं घटी हैं। छोटे-छोटे बाडी बिल्डर मानक के अनुरूप बाडी नहीं बना रहे हैं। अब इस पर कानून बनने जा रहा है। इसके लिए अधिकृत लोग मानक पर काम करेंगे। कटहल नाला के सवाल पर कहा कि ये जूहू चौपाटी की तरह बनेगा। झूला, फूल-पत्ती लगाए जाएंगे, ओपन जीम बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed