फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Funeral sites will be built in eight villages this year, will cost 1.92 crores

इस वर्ष आठ गांवों में बनेंगे अंत्येष्टि स्थल, खर्च होंगे 1.92 करोड़

Tue, 27 Sep 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Funeral sites will be built in eight villages this year, will cost 1.92 crores
बलिया। अंत्येष्टि स्थल के अभाव में लोग शवों को नदियों में प्रवाह कर देते हैं या अधूरे जले शवों को भी नदियों में बहाते हैं। इसे लेकर शासन सख्त है। गांवों में लोगों की सुविधा के लिए अंत्येष्टि स्थल निर्माण कराने की तैयारी चल रही है। वर्ष 2022-23 में जिले के लिए आठ अंत्येष्टि स्थल निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पर कुल एक करोड़ 92 लाख 93 हजार 120 रुपये की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने गांवों में अंत्येष्टि स्थल बनाने का निर्देश वर्ष 2014-15 में दिया और तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में हर साल अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण हुआ। इसके बाद वर्ष 2017 में नई सरकार ने इस मद को स्थगित कर दिया लेकिन वर्ष 2020-21 में योजना को फिर शुरु करते हुए धन देना शुरू कर दिया। वर्ष 2020-21 में जिले के आठ गांवों का चयन अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए किया गया और प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए धन भी उपलब्ध करा दिया। वर्ष 2021-22 के लिए भी शासन की ओर से छह अंत्येष्टि स्थल निर्माण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए शासन ने धन जारी किया। इस वर्ष 22-23 के लिए शासन की ओर से जिले के लिए आठ अंत्येष्टि स्थल निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए गांवों का चयन किया जाना है। डीपीआरओ की ओर से ब्लॉकों से प्रस्ताव मांगा है। जल्द ही गांवों के चयन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। इस आठ अंत्येष्टि स्थल पर कुल एक करोड़ 92 लाख 93 हजार 120 रुपये की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन

अलग-अलग वर्षों 42 अंत्येष्टि स्थल के लिए जारी हुआ धन
बलिया। वर्ष 2014-15 में जिले के 12 ब्लॉकों के 15 गांवों का चयन किया गया और संबंधित ग्राम पंचायतों को धनराशि भी भेज दी गई। वर्ष 2015-16 में कुल 17 व वर्ष 2016-17 में चार गांवों का चयन कर अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए धनराशि भेजी गई। इसके बाद वर्ष 2020-21 में आठ अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए धनराशि जारी की गई है। वर्ष 21-22 में छह अंत्येष्टि स्थल के लिए धनराशि मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हुए पूरे, बाकी अधूरे
वर्ष 2021-22 में कुल छह अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए शासन की ओर से धन जारी किया गया। इसमें गड़वार ब्लॉक के बहादुरपुरकारी व नगरा ब्लॉक के खंदवा गांव में अंत्येष्टि स्थल बन चुका है। इसके अलावा, पंदह ब्लॉक के पकड़ी, दुबहड़ के शीतलदवनी, नगरा के खनवर नवादा व रेवती के छपरा सारिब गांव में निर्माण जारी है।

शासन की ओर से जिले के लिए इस वर्ष आठ अंत्येष्टि स्थल निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ब्लॉकों से प्रस्ताव मांगा गया है। मानक पूरा करने वाले गांवों का जल्द ही चयन कर लिया जाएगा। - यतेंद्र सिंह, डीपीआरओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed