फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Funeral sites will be built at eight places in rural areas

ग्रामीण क्षेत्रों में आठ स्थानों पर बनाए जाएंगे अन्त्येष्टि स्थल

Sun, 18 Jul 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Funeral sites will be built at eight places in rural areas
बलिया। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में आठ स्थानों पर अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से स्थान का चुनाव कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसे मंजूरी देते हुए शासन की ओर से 1.44 करोड़ की धनराशि निर्माण के लिए आवंटित कर दी गई है। प्रत्येक अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण लगभग 24.36 लाख की लागत से किया जाएगा। ज्यादातर ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि के लिए कोई स्थान निश्चित नहीं है। इसके कारण काफी परेशानी भी होती है। ऐसे में यदि मौसम खराब हो जाए तो परेशानी और भी बढ़ जाती है। ज्यादातर गांवों से शव दाह के लिए नदियों के किनारे जाया जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए शासन ने ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल बनाए जाने की कवायद शुरू की है। ग्रामीणों क्षेत्रों में अंत्येष्टि स्थलों के विकास योजना के तहत जनपद से आठ गांवों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी गुलाब सिंह ने बताया कि गांवों में शवों के अंतिम संस्कार के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। बरसात में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंत्येष्टि स्थल पर दाह संस्कार के लिए टिन शेड डाला जाएगा। लकड़ी रखने के लिए कमरा और बैठने के लिए बैंच भी बनाई जाएगी। साथ ही पेयजल के लिए हैंडपंप भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed