{"_id":"5ec7fca68ebc3e90a074f9d3","slug":"funds-will-be-spent-on-health-services-ballia-news-vns526236018","type":"story","status":"publish","title_hn":"माननीयों का धन कहां होगा खर्च, बनी कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माननीयों का धन कहां होगा खर्च, बनी कार्ययोजना
विज्ञापन
बलिया। जिला प्रशासन ने कोरोना से बचाव के मद में सांसद और विधायक निधि से दिए गए धन को खर्च करने की कार्ययोजना विकास विभाग के साथ मिलकर बनाई है। इस धनराशि से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था आधुनिक होगी।
लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने अपनी निधि से 25 लाख रुपये दिए थे। इसे पीपीई किट, गम बूट, हाउस होल्ड ग्लब्स, कंटीजेंसी सामग्री, सीसीटीवी कैमरा, सैनिटाइजर, सोडियम हाइपोक्लोराइट, हेड कवर, शू कवर, यूरिन प्वाइंट, सर्जिकल ग्लब्स, हॉस्पिटल फर्नीचर, एन95 मास्क और थ्री लेयर मास्क पर खर्च होगा। इसमें 23 लाख 36 हजार 978 खर्च किया जा चुका है। सलेमपुर के लोकसभा सांसद रविंद्र कुशवाहा ने 25 लाख दिया है उससे विधानसभा बांसडीह, सिकंदरपुर और बेल्थरा रोड में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर कंटीजेंसी सामग्री, सैनिटाइजर, सोडियम हाइपोक्लोराइट, वस्त्र विस्तर, हॉस्पिटल फर्नीचर, एन95 मास्क, थ्री लेयर मास्क और टू लेयर मास्क खरीदा जाएगा। इसमें 23 लाख 11 हजार व्यय किए जा चुके हैं। राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने अपनी निधि से 15 लाख दिए हैं। इसका उपयोग जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में किया जाएगा। इसमें 100 आयरन बेड, 100 गद्दे, 500 बेडशीट, 100 बेड साइड लॉकर की खरीद की जाएगी। इस पर 15 लाख खर्च का अनुमान है।
प्रदेश के ग्रामीण विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने 25 लाख रुपए दिए है। इससे जिला चिकित्सालय में पांच यूनिट वेंटिलेटर इन आईसीयू, दो यूनिट वेंटिलेटर (पोर्टिबल), मास्क, सैनिटाइजर, स्क्रीनिंग मशीन, कोरोना जांच कीट आदि उपलब्ध कराई जाएगी। एल-2 चिकित्सा इकाई क्रियाशील करने के लिए वेंटिलेटर, सक्शन मशीन, इन्फ्यूजन पंप, एबीजी मशीन, नेबुलाइजर आदि की खरीद किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने क्षेत्र की जनता की सुरक्षा के लिए मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 15 लाख दिए हैं। इससे फुट स्प्रे पंप, दो हजार लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट, मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स, हेड कवर की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद जो धन बचेगा उसे आकस्मिक स्थिति के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
-
नेता प्रतिपक्ष के धन से एल-1 अस्पताल में उपलब्ध होंगी सुविधाएं
कोरोना से बचाव के लिए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने अपनी निधि से 20 लाख दिए हैैं। इससे बसंतपुर व फेफना स्थित हॉस्पिटल में 25 केवी के दो जेनरेटर, 10 स्प्लिट एसी, 20 कूलर, सूती कपड़े का मास्क, एंबुलेम्स में पार्टीशन, डीएसओ कार्यालय में दो विंडो एसी, 500 पीपीई किट और छह हजार शील्ड खरीदा जाएगा।विधानसभा क्षेत्र रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह ने अपने क्षेत्र के लिए जो 15 लाख दिए हैं उससे फुट स्प्रे पम्प, दो हजार लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट, मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स, हेड कवर की खरीद की जाएगी। एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने भी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 10 लाख का सहयोग अपनी निधिअ से किया है। इस धनराशि का उपयोग जिला चिकित्सालय में स्थापित होने वाले आईसीयू वार्ड के लिए उपकरण की खरीद और अन्य खर्च में किए जाएंगे। मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला द्वारा उपलब्ध कराई गई धनराशि में यह धनराशि जुड़ जाएगी।
-
आकस्मिक व्यय में खर्च होगी धनंजय कन्नौजिया की धनराशि
विधानसभा क्षेत्र बेल्थरारोड के विधायक धनंजय कनौजिया ने अगले विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत बेल्थरारोड एवं नगर पंचायत नगरा के साथ-साथ सभी ग्राम पंचायतों की सैनिटाइज हेतु छिड़काव तथा मास्क वितरण के लिए 11 लाख दिए हैं। इसके बाद बची शेष धनराशि का प्रयोग आकस्मिक व्यय में किया जाएगा। सिकन्दरपुर विधायक संजय यादव ने भी इस आपदा के खिलाफ चल रही जंग में 10 लाख का सहयोग निधि से किया है।