{"_id":"fde10238bef88fa3b09f8bb29b033794","slug":"fund-raising-cord-bike-rider-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदा वसूली की रस्सी से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदा वसूली की रस्सी से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के करमौता गांव के पास युवकों द्वारा मंदिर निर्माण का चंदा वसूलने के लिए बांधी गई रस्सी में फंसकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की दोपहर में हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिकंदरपुर कस्बा के मिल्की मोहल्ला निवासी जुल्फकार (38) शुक्रवार को ज्ञानकुंज एकेडमी वंशीबाजार के परिसर में गांधी जयंती पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी देखने गया था। प्रदर्शनी देखकर वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में करमौता गांव के समीप कुछ युवाओं द्वारा सड़क पर रस्सी बांधकर मंदिर निर्माण के लिए चंदा वसूला जा रहा था।
युवक की बाइक आते देखकर सड़क पर मौजूद चंदा वसूलने वालों ने रस्सी को टाइट कर दिया। इसी रस्सी में फंसकर जुल्फकार की बाइक सड़क पर गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आस-पास के लोगों ने उसे आनन-फानन में सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के सदस्य उसे जिला अस्पताल न ले जाकर मऊ ले जाने लगे। इसी बीच रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।