फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fruit merchant shot while going to collect tobacco

Ballia News: तगादा करने गए फल व्यवसायी को गोली मारी

Thu, 04 Jul 2024 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fruit merchant shot while going to collect tobacco
तगादा करने जा रहे 24 वर्षीय फल व्यवसायी को बदमाशों ने गोली मार दी। राकेश कुमार निवासी बैरिया फल के थोक व्यवसायी हैं। बृहस्पतिवार की शाम लगभग चार बजे बाइक से तगादा करने दोकटी बाजार जा रहे थे। सोनबरसा दलन छपरा मार्ग पर नागा बाबा कुटी के समीप अज्ञात हमलावरों ने राकेश को रोकने का इशारा किया। राकेश ने बाइक रोकी। तब तक हमलावरों ने नाम पूछकर गोली चला दी। पहली गोली मिस हो गई। इसी बीच बाइक से उतरकर राकेश भागने का प्रयास करने लगा। हमलावरों ने दूसरी गोली चला दी। गोली उनके कंधे में लगी। राकेश के साथ में रहे बैरिया निवासी युवक शाहरुख ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन भी सोनबरसा पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि हम लोगों का किसी से कोई रंजिश या दुश्मनी नही है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटना स्थल के कुछ दूरी पर हमलावरों की बाइक मिली है। हमलावर बाइक छोड़कर भागे हैं। फिलहाल तहरीर नहीं मिली। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed