{"_id":"5fd799408ebc3e3c4d57a588","slug":"from-december-15-sadbhavna-express-will-run-from-different-numbers-ballia-news-vns5634158172","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिसंबर से अलग-अलग नंबरों से चलेगी सद्भावना एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिसंबर से अलग-अलग नंबरों से चलेगी सद्भावना एक्सप्रेस
विज्ञापन
बैरिया। सद्भावना एक्सप्रेस को रेल प्रशासन ने 22 नवंबर को बंद कर दिया था लेकिन खुशी की बात है कि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने एक बार फिर इस ट्रेन को 15 दिसंबर से अंतिम आदेश तक चलाने का निर्णय लिया है। हर दिन सद्भभावना एक्सप्रेस का नंबर और समय अलग-अलग है। यही नहीं, पुणे दरभंगा साप्ताहिक ट्रेन भी दिसंबर से अंतिम आदेश तक चलाई जा रही है। इन ट्रेनों की आरक्षण बुकिंग शुरू हो चुकी है।
04008 डाउन आनंद विहार टर्मिनल से रक्सौल को जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस 15 दिसंबर से प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार को शाम साढ़े चार बजे आनंद बिहार से प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन बलिया स्टेशन पर 12 बजकर 59 मिनट पर ठहराव होते हुए रक्सौल पहुंचेगी। 04007 अप रक्सौल आनंद विहार टर्मिनल से प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। यह गाड़ी 16 दिसंबर को रात में 11 बजकर 45 मिनट पर प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर सुरेमनपुर और बलिया 7 बजकर 41 मिनट पर पहुंचेगी। 04016 आनंद विहार टर्मिनल रक्सौल शुक्रवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन 18 दिसंबर को आनंद विहार टर्मिनल से शाम चार बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बलिया 12 बजकर 25 मिनट पर और सुरेमनपुर में एक बजे ठहराव होते हुए रक्सौल पहुंचेगी। 04015 रक्सौल आनंद विहार मंगलवार व रविवार को चलेगी। यह ट्रेन सुरेमनपुर में सुबह 7 बजकर 7 मिनट पर और बलिया 7 बजकर 45 मिनट पर ठहराव होते हुए आनंद विहार को जाएगी। 04018 आनंद विहार टर्मिनल से रक्सौल को प्रत्येक बुधवार को चलेगी यह ट्रेन बलिया में दोपहर में 01 बजकर 11 मिनट और सुरेमनपुर में 01 बजकर 47 मिनट पर पहुंचेगी। इसके अलावा, 01033 पुणे दरभंगा साप्ताहिक और 01034 दरभंगा पुणे साप्ताहिक ट्रेन दिसंबर से चल रही है। इस बाबत सुरेमनपुर वाणिज्य अधीक्षक विश्वजीत गांगुली ने बताया कि सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेनों का आरक्षण बुकिंग शुरू हो चुकी है।