फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Friendship before murder dead body of Photographer found in ballia two accused arrested

हत्या से पहले की दोस्ती: बहन की फोटो वायरल करने से नाराज थे, दो आरोपी अरेस्ट; खेत में बुला फोटोग्राफर को मारा

Mon, 24 Mar 2025 06:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 24 Mar 2025 06:33 PM IST
सार

बलिया के मानगढ़ गांव से एक फोटोग्राफर बीते 18 मार्च को लापता हो गया था। एक दिन बाद उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पिता ने तहरीर देकर कुछ लोगों पर आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Friendship before murder dead body of Photographer found in ballia two accused arrested
बलिया में फोटोग्राफर की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंस्टाग्राम पर शादीशुदा बहन की फोटो वायरल करने से नाराज भाई ने दोस्त के साथ मिलकर चंदन की चाकू से मार कर हत्या कर दी। शव को खेत के फेंक दिया। 

विज्ञापन




सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी कृपाशंकर और सीओ फहीम कुरैशी ने चंदन साहनी हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी सुरेंद्र यादव निवासी मानगढ़ व ममेरे भाई रोहित यादव निवासी दहियाव थाना टाउन जिला सारण छपरा व उनके कब्जे से मिले तीन चाकू के साथ मीडिया के समक्ष पेशा किया।
विज्ञापन


मानगढ़ गांव निवासी चंदन साहनी रानीगंज में फोटोग्राफी का काम करता था। वह गांव की एक शादीशुदा लड़की से फोन पर बात करता था। भाई के मना करने के बावजूद आदत में सुधार नहीं हुआ। किसी बहाने से लड़की के ससुराल भी पहुंच गया था, लड़की ने उससे मिलने से मना कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज होकर उसने इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो वायरल करने लगा। इसे लेकर लड़की के ससुराल वाले नाराज थे। लड़की ने इसकी शिकायत मायके वालों से की। इसका बदला लेने के लिए सुरेंद्र यादव ने होली के दिन चंदन से दोस्ती की। 

इसके बाद 18 मार्च की रात उसने दूसरे के मोबाइल से चंदन को खेत में बातचीत के लिए बुलाया। जहां सुरेंद्र ने दोस्त रोहित यादव के साथ मिलकर चंदन की चाकू से मार हत्या कर शव को छुपाने के लिए गेहूं के खेत में फेंका दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मानगढ़ गांव निवासी शिवप्रसाद ने बीते 19 मार्च को तहरीर दी कि 18 मार्च की रात को चंदन परिवार के साथ खाते समय गांव के सुरेंद्र यादव एवं भगवान पुत्र मोती यादव, बलि यादव पुत्र जवाहर यादव, दीपक यादव पुत्र बीरबल यादव निवासीगण मानगढ़ व रोहित यादव निवासी दहियावा थाना सारण बिहार आए और पुत्र को लेकर साथ में लेकर चले गए।

दूसरे दिन भी घर नहीं आया, काफी खोजबीन के बाद न मिलने पर पुलिस को शिकायत दे दी। पांच दिन बाद मेरे पुत्र की हत्या कर उसका शव गेहूं के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने पांच नामजद पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लग गई।

तमाम साक्ष्यों को जुटाने के बाद पुलिस ने मुख्यारोपी सुरेंद्र यादव निवासी मानगढ़ व ममेरे भाई रोहित यादव निवासी दहियाव थाना टाउन जिला सारण छपरा को गिरफ्तार किया। इनके निशानदेही पर आला कत्ल चाकू की बरामदगी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed