फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fraud worth lakhs in the name of making a businessman a distributor

Ballia News: व्यापारी को वितरक बनाने के नाम लाखों की धोखाधड़ी

Sun, 17 Dec 2023 10:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
Fraud worth lakhs in the name of making a businessman a distributor
शहर के शास्त्री मार्ग बड़ा गहडा निवासी संजना चौरसिया ने कानपुर के महिला व्यापारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने ज्योति जोशी निवासी हाउस नं.108 एमआईजी 15 बर्रा-16 कानपुर पर मुकदमा दर्ज किया है। संजना चौरसिया ने कोर्ट में आवेदन देकर आरोप लगाया की जयभारत मार्केट में घरेलू सामानों की थोक एवं फुटकर की दुकान है। कानपुर की समृद्धि मल्टीट्रेड के मालिक ज्योति जोशी ने मुझे विश्वास में लेकर डाॅक्टर वाश नाम से वाशिंग पाउडर का आसपास के जिले का वितरक बनाने के लिए व्यावसायिक समझौता किया। उनके खाते में चार लाख 61 हजार रुपये भेज दिया। उन्होंने दो लाख रुपये का नकली वाशिंग पाउडर भेजा। इसकी जानकारी करने पर पता चला की जोशी ने धोखाधड़ी कर उसका पैसा हड़प लिया है। फोन कर पैसा वापस मांगने पर उन्होने नकली पाउडर बेचने की बात कह पैसा लौटने से मना कर दिया। दबाव देने पर परिवार को जान से मारेन की धमकी देने लगे। संजना ने बताया की उक्त पैसा लोन पर लेकर दिया गया है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया की न्यायालय के आदेश पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed