फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fraud of Rs 1.41 lakh in the name of sending to Dubai

Ballia News: दुबई भेजने के नाम पर 1.41 लाख की धोखाधड़ी

Fri, 13 Mar 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.41 lakh in the name of sending to Dubai
बलिया। शहर के काजीपुरा निवासी वसीम फिरोज ने दुबई भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर रिजवान खान निवासी जोगारी मधुबन जिला मऊ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि वसीम ने कोर्ट में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि मुझे दुबई में अच्छी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने 1.41 लाख रुपये 23 मई 2025 सहित अन्य तारीखों में लिए। काफी समय बीतने के बाद भी आरोपी नौकरी नहीं दिला सका। दबाव डालने पर रिजवान ने दुबई का फर्जी टिकट व वीजा दे दिया। मेरा पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed