{"_id":"650f1b7d6a2fed72ac029017","slug":"fraud-in-the-name-of-providing-job-case-registered-ballia-news-c-190-1-svns1007-4090-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नौकरी दिलाने के नाम पर धोखधड़ी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नौकरी दिलाने के नाम पर धोखधड़ी, केस दर्ज
विज्ञापन
बलिया। बिहार के गया निवासी आकाश शर्मा ने बांसडीह रोड़ निवासी एक युवक पर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी से पैसा लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मनियारी जसाव निवासी कृष्णा कुमार व सुमंत कुमार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई हैं।
बिहार के गया जिला के खिजरसराय थाना के लढविगहा गांव निवासी आकाश शर्मा ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरे साथ काम करने वाला कृष्णा कुमार आठ नवम्बर 2021 को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। मैंने उसके बैंक खाते में करीब साढ़े तीन लाख रुपया भेजा। उसने मेरे घर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भेजा। मुझे फोन कर गोरखपुर बुलाकर बाकी पैसा व ओरिजन शैक्षिक प्रमाण पत्र ले लिया।
नौ माह बाद नौकरी ज्वाॅइन करने को कहा। समय बीतने के बावजूद नौकरी नहीं लगने पर वापस पैसा मांगने पर कृष्णा व उसका भाई आगे को डेट देकर बरगलाते रहे। पुलिस में शिकायत करने का दबाव बनाने पर उल्टे फर्जी केस में फंसाने की धमकी देने लगे। थाना प्रभारी राज कपूर सिंह ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच उपरांत आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।