फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four women scorched due to gas cylinder explosion, student jumped from roof

गैस सिलेंडर पटना से चार महिलाएं झुलसी, छात्रा छत से कूदी

Fri, 22 Nov 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Four women scorched due to gas cylinder explosion, student jumped from roof
सलेंडर फटने का घटनास्थल। - फोटो : BALLIA
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिड्ढी मोहल्ले में शुक्रवार को लगभग 12 बजे खाना बनाते समय गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इसमें चार महिलाएं झुलस गईं, वहीं जान बचाने के लिए छात्रा छत से कूदकर घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रुप से झुलसी अमृता तिवारी को चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी होने पर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया तथा उपचार के लिए चिकित्सकों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिड्ढी निवासी अधिवक्ता योगेंद्र सिंह के मकान में प्रथम तल पर जापलिनगंज निवासी मनसा देवी (55) अपने पुत्रों के साथ किराए पर रहती हैं। बड़े पुत्र के दुकान पर जाने के बाद वह किचन में खाना बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर लीकेज होने के कारण उसमें आग पकड़ लिया। जब तक वह कुछ समझती आग फैल गई। इस पर वह तत्काल बाहर की तरफ भागीं, लेकिन योगेंद्र सिंह की पुत्री ने कमरे का दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खोलते ही सिलेंडर ब्लास्ट कर गया और आग भभके से अमृता तिवारी 40 गंभीर रूप से झुलस गई। इसके साथ ही बगल के कमरे में मौजूद शहर कोतवाली क्षेत्र के मिढ्डी निवासी गीता देवी 60 पत्नी स्व. छोटेलाल, अनीता देवी 28 पत्नी सुरेंद्र साहनी, मनसा देवी 50 पत्नी लालजी भी झुलस गईं। वहीं बगल के मकान में किराए पर रह रही नरही थाना क्षेत्र के भरौली सोहांव निवासी अनामिका 20 पुत्री धर्मेंद्र ब्लास्ट की आवाज से इतना डरी कि जान बचाने के लिए छत से नीचे कूद गई। इससे उसे काफी चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। इस बीच हालत गंभीर होने पर अमृता को चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार तथा प्रशिक्षु एसडीएम मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के जिस मकान में सिलेंडर फटा। उसमें रहने वाले आग से झुलसे ही बगल के मकान में रह रहे सुरेंद्र साहनी के घर की महिलाएं भी जद में आ गईं। गनीमत यही है कि सिलेंडर जहां फटा वहीं एक और सिलेंडर रखा हुआ था। संयोग ही रहा कि उसपर कोई असर नहीं पड़ा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलेंडर ब्लास्ट होने से तेज धमाका हुआ तो इससे डरी छात्रा अनामिका ने दो मंजिला मकान से छलांग लगा दी। तेज आवाज से आसपास के लोग भी सहम गए। पुलिस व फायर ब्रिगेड के जवानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सिविल लाइन चौकी इंजार्ज सूरज सिंह व अजय यादव ने घर के अंदर जाकर फटे सिलेंडर व एक अन्य सिलेंडर को किसी तरह से बाहर निकाला। अधिवक्ता योगेंद्र सिंह के दो मंजिला मकान में कई लोग किराए पर रहते हैं। वह अपने परिवार के साथ बगल के मकान में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed