फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four trains will run from June 1, booking starts

एक जून से चलेंगी चार ट्रेनें, बुकिंग आरम्भ

Fri, 22 May 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Four trains will run from June 1, booking starts
बैरिया। छपरा-वाराणसी रेलखंड पर एक जून से चार एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। कोई भी पैसेंजर ट्रेन नहीं चलेगी। करीब दो महीने बाद दैनिक चलने वाली ट्रेनों के आवागमन की सूचना से क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

रेल विभाग के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि लोकमान्य तिलक से दरभंगा को जाने वाली 01061/62 पवन एक्सप्रेस , अहमदाबाद से दरभंगा को जाने वाली 09165/66 सावरमती एक्सप्रेस , सूरत से छपरा जाने वाली 09045/46 ताप्तीगंगा एक्सप्रेस और अमृतसर से चलकर जयनगर 04649/50 सरयू यमुना एक्सप्रेस का आवागमन एक जून से शुरू हो जाएगा। इन सभी ट्रेनों के आरक्षण के लिए सभी जिला मुख्यालय के स्टेशनों पर आरक्षित टिकट काउंटर शुरू कर दिया गया है। आईआरसीटीसी से भी टिकट बुकिंग किया जा सकता है। बताया कि अन्य स्टेशनों पर आरक्षित टिकट काउंटर खोलने पर जल्द फैसला लिया जाएगा। किसी भी ट्रेन से यात्रा के लिए टिकट आरक्षण कराना आवश्यक है। अनारक्षित टिकट मान्य नहीं होगा। वही ट्रेनों के समय से डेढ़ घंटे पहले प्लेटफार्म पर उपस्थित होना अनिवार्य है। यात्रियों के स्वास्थ्य जांच के बाद ही यात्रियों को ट्रेनों पर बैठने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed