फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four suspended including Sub Inspector of Buxar Nagar police station in illegal extortion, FIR

Ballia News: अवैध वसूली में बक्सर नगर थाना की सब इंस्पेक्टर समेत चार निलंबित, एफआईआर

Mon, 30 Sep 2024 03:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Four suspended including Sub Inspector of Buxar Nagar police station in illegal extortion, FIR
नरही। बिहार के बक्सर में महिला दरोगा समेत चार को मवेशी लदे वाहन से वसूली के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर बक्सर नगर थाना पुलिस द्वारा अवैध वसूली करने का वीडियो वायरल होने के बाद नगर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर जूही कुमारी समेत दो होमगार्ड और चालक को वहां के एसपी शुभम कुमार ने निलंबित करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

यूपी-बिहार बाॅर्डर पर गंगा नदी पर बने पुल से पशु और शराब की तस्करी कोई नई बात नहीं है। दो माह पहले पुल के इस तरफ बलिया के नरही थाना में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी। थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराई गई थी। अब बिहार में कार्रवाई हुई है। शनिवार को सोशल मीडिया पर नगर थाना क्षेत्र के ठोरा पुल पर मवेशी वाहन से नगर थाने के वाहन में बैठे किसी पुलिसकर्मी की ओर से अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के वायरल होने के बाद वहां के एसपी शुभम कुमार ने डीएसपी धीरज कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। डीएसपी ने नगर थाना पहुंचकर जांच की तो पता चला की तैनात सब इंस्पेक्टर जूही कुमारी के साथ होमगार्ड जवान राजकुमार यादव, रामदुलार सिंह और चालक ठोरा नदी पुल पर गश्त पर गए थे। मवेशी वाहन से वसूली की गई थी। डीएसपी धीरज कुमार की रिपोर्ट पर एसपी शुभम कुमार ने कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर जूही कुमारी एवं होमगार्ड जवान राजकुमार यादव, रामदुलार सिंह व चालक को निलंबित करते हुए अवैध वसूली मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed