फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four storey barracks will be built in six police stations of the district

Ballia News: जिले के छह थानों में बनेंगी चार मंजिला बैरक

Mon, 12 Dec 2022 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Four storey barracks will be built in six police stations of the district
बलिया। जिले के छह थानों में चार मंजिला पुलिस बैरक का निर्माण कराया जाएगा। पांच थानों में 32-32 सिपाहियों और एक थाने में 40 सिपाहियों की बैरक ट्रांजिट हॉस्टल की तर्ज पर बनेगी। चार मंजिला पुलिस बैरक में 08 -10 महिला सिपाहियों के आवास की सुविधा होगी।
विज्ञापन

बैरकों की डिजाइन और प्रस्ताव तैयार कर इसे मंजूरी के लिए प्रदेश मुख्यालय को भेजा गया था। शासन ने इसके लिए 10.22 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। जिले के सुखपुरा, भीमपुरा, सहतवार, सिकंदरपुर, हल्दी, रेवती थानों में सिपाहियों के आवास जरूरत के हिसाब से काफी कम हैं। इसके चलते इन थानों में तैनात सिपाहियों को अक्सर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। खासकर के महिला सिपाहियों को ज्यादा परेशानी होती थी।
विज्ञापन

ऐसे में इन थानों में पुलिसकर्मियों के आवास की सुविधा दिए जाने के लिए 32 या 40 सिपाहियों की क्षमता की बैरक के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रत्येक थाने की पुलिस बैरक ग्राउंड फ्लोर समेत चार या पांच मंजिला होगी। इसमें प्रथम तल पर आठ-दस महिला सिपाहियों के आवास की सुविधा होगी। पुलिस बैरक का निर्माण किए जाने के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से डिजाइन और इस्टीमेट तैयार कर इसका राज्य प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था। सुखपुरा, भीमपुरा, सहतवारस सिकंदरपुर और रेवती में 32-32 सिपाहियों के आवास क्षमता की बैरकों तथा हल्दी में 40 सिपाहियों की क्षमता की बैरकों के साथ ही विवेचना कक्ष का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बैरक में किचन, बाथरूम और शौचालय की सुविधा
बलिया। हर बैरक में सिपाहियों के लिए किचन, बाथरूम और शौचालय का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य सुविधाओं को भी शामिल किया जाएगा। इससे सिपाहियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इन थानों की बैरक पुरानी और कम क्षमता की होने के कारण पुलिसकर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर तो पुलिसकर्मियों को सरकारी आवास न मिलने पर किराए के मकानों में भी रहना पड़ता है।

कहां कितनी लागत से होगा निर्माण
थाना-लागत
सुखपुरा-160.49 लाख
भीमपुरा-156.48 लाख
सहतवार-156.49 लाख
सिकंदरपुर-156.50 लाख
रेवती-196.66 लाख
हल्दी-196.06 लाख
एएसपी डीपी तिवारी ने बताया कि जिन थानों की बैरकें पुरानी और स्थान कम था, वहां के लिए प्रस्ताव राज्य मुख्यालय को भेजा गया था। स्वीकृति मिली है। जल्द इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा। एएसपी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed