फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four solar panels stolen, one bike and two panels recovered

चार सोलर पैनल को चुराया, एक बाइक और दो पैनल बरामद

Thu, 04 Nov 2021 04:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
Four solar panels stolen, one bike and two panels recovered
सहतवार। थाना क्षेत्र त्रिकालपुर प्राथमिक विद्यालय में बुधवार की रात चार सोलर पैनल चुराकर चले गए। वहीं, एमडीएम का राशन और चूल्हा स्कूल की बाउंड्री के बाहर फेंका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात्रि में ही गश्त के दौरान दो सोलर पैनल और एक बाइक बरामद कर थाने लेकर आई। इस मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने तहरीर में उल्लेख किया कि स्कूल के शिक्षामित्र अनिल कुमार मिश्र द्वारा सूचना मिली कि स्कूल में चोरी हो गई है। वह स्कूल आए तो देखे कि बीती रात चोर प्राथमिक विद्यालय पर लगा चार सोलर पैनल चुरा ले गए हैं और चार रूम का ताला टूटा हुआ है। वहीं, मिड-डे मील का रूम का ताला काटकर चोर चूल्हा राशन व अन्य समान स्कूल बाऊंड्री के बाहर फेंक दिए हैं। आरोप लगाया कि 20 सितंबर 2020 को भी चोर स्कूल से दो सिलेंडर, 90 बच्चों की थाली, एक स्टैंड फैन, स्कूल के कागज और अन्य समान उठा ले गए थे। उधर, पुलिस का कहना है कि रात्रि में अतरडरिया की ओर गश्त के दौरान दो संदिग्ध युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिये। पुलिस ने उनका पीछा किया तो युवक साहु के फुलवारी के पास एक बाइक और दो सोलर पैनल छोड़कर भाग गए, जिसे थाने लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed