फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four robbers involved in robbery of Rasra and Sikanderpur arrested

रसड़ा व सिकंदरपुर की लूट में शामिल चार लुटेरे गिरफ्तार

Wed, 03 Feb 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Four robbers involved in robbery of Rasra and Sikanderpur arrested
बलिया। मुखबिर की सूचना पर रसड़ा पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त टीम ने टेढ़ी पुलिया सिधाघर घाट के पास से बुधवार की सुबह चार लुटेरों को गिरफ्तार किया। वहीं उनके पास से 52 हजार रुपये, लूट में प्रयुक्त कार, एक तमंचा, कारतूस, चार मोबाइल व अन्य सामग्री बरामद किया। सभी लुटेरों को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में बुधवार को खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम व पता पंकज राव पुत्र वशिष्ट राव निवासी नरौली थाना कसेया जिला कुशीनगर, नागेश्वर सिंह पुत्र प्रदीप सिंह निवासी अमरडोआ थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती, अतीकउल्ला सिद्धकी पुत्र मोमीन सिद्धकी निवासी अहिरौली थाना कसेया जनपद कुशीनगर तथा असलम अली पुत्र सरफुद्दीन निवासी अहिरौली राजा थाना कसेया जनपद कुशीनगर बताया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे 19 जनवरी को थाना रसडा तथा छह नवंबर 2020 को थाना क्षेत्र सिकंदरपुर में लूट की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए लुटेरों ने बलिया, गोरखपुर, मऊ एवं आसपास के जनपदों में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया हैं। संयुक्त टीम को सूचना मिली कि लुटेरों का गिरोह एक कार से गोरखपुर में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद कहीं भागने की फिराक में है। जिसे गंभीरता से लेते हुए टीम ने टेढ़ी पुलिया सिधागर घाट पर वाहनों की चेकिंग शुरू किया। इस दौरान आई एक कार को रोकने का इशारा किया गया तो लुटेरे गाड़ी को पीछे मुड़ाकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि हम लोग बैंकों में घुसकर पैसा निकालने वाले व्यक्तियों को चिह्नित करते हैं और बैंक के बाहर निकलने पर उन्हें अपनी गाड़ी में प्रेम पूर्वक उनके गंतव्य जाने के लिए बैठा लेते हैं। इसके बाद उनके जाने वाले रास्ते पर सुनसान इलाके में मारपीट कर उतार कर उनका पैसा लूट लेते हैं। इसमें बुजुर्गों को ज्यादा निशाना बनाते हैं। पकड़े गए अभियुक्त पंकज राव के पास से 22 हजार रुपये नगद, एक आधार कार्ड व एक मोबाइल बरामद किया। वहीं नागेश्वर सिंह के पास से 10 हजार रुपये नगद, एक आधार कार्ड, दो मोबाइल, अतीकउल्ला सिद्धकी के पास से 10 हजार रुपये, एक तमंचा तथा असलम अली के पास से 10 हजार रुपये, एक पासबुक, एक आधार कार्ड, एक मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ रसड़ा सौरभ राय, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उप निरीक्षक राजकपूर सिंह तथा राजकुमार सिंह प्रभारी स्वॉट टीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed