{"_id":"5f01ff5d8ebc3e433f0b4b34","slug":"four-positives-including-co-and-doctor-ballia-news-vns534133020","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ व एक जिला चिकित्सक समेत चार पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ व एक जिला चिकित्सक समेत चार पॉजिटिव
विज्ञापन
लालगंज में कोरोना संक्रमित सरार्फा कारोबारी के संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपल लेने जाते स्व?
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिले में शनिवार की देर रात आई रिपोर्ट में चार नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिलें में कुल मरीजों की संख्या 170 हो गई है। इसमें से 102 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्हें होम क्वॉरंटीन रहने की सलाह दी गई है।
जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि शनिवार की देर रात आई रिपोर्ट में जिला चिकित्सालय के एक चिकित्सक एवं जिला महिला चिकित्सालय की एक महिला दाई पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा बांसडीहरोड थाना के शिवबिहार कॉलोनी (परिखरा) में एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, सीओ की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा जिले के निवासी चार लोग गैर जनपद में पॉजिटिव पाए गए हैं। इस प्रकार जनपद व गृह जनपद मिलाकर कुल 180 मरीज हो गए हैं। जबकि दो की मौत हो चुकी है। अब जनपद में कुल एक्टिव केस 68 रह गए हैं। स्वास्थ्य टीम ने इलाज के लिए दोनों महिलाओं को एंबुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि संक्रमित चिकित्सक वाराणसी एवं संक्रमित सीओ आजमगढ़ में भर्ती कराए गए हैं। वहीं हॉट स्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलाकों को सील करने का निर्देश दिया।
-
18 दोपहिया वाहनों का काटा चालान
मनियर। क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की बढती संख्या पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार की शाम को क्षेत्राधिकारी बांसडीह दीपचंद चौरसिया के नेतृत्व में मनियर पुलिस ने करीब डेढ़ दर्जन बिना मास्क पहने गाड़ी चलाने वालों का ई-चालान किया। जिससे दोपहिया चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मनियर थाने के पास व चांदू पाकड़ चौराहे के आसपास दोपहिया वाहनों का चालान काटा तथा बिना मॉस्क व हेलमेट पहने यात्रा करने वालों को सख्त चेतावनी दी कि अगर आगे भी बिना मॉस्क के घर से निकले तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर उप निरीक्षक प्रभाकर शुक्ला व उप निरीक्षक विजय शंकर त्रिपाठी सहित अन्य पुलिसकर्मी रहे।
विज्ञापन
-
लालगंज चौकी के स्टाफ समेत 50 का लिया सैंपल
लालगंज। बिगत दिनों लालगंज सराफा व्यवसाई के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद रविवार को लालगंज में स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉक्टर देवनीति सिंह के नेतृत्व में लालगंज पुलिस चौकी के समस्त स्टॉफ सहित 50 लोगों का सैम्पल लिया। डॉक्टर देवनीति ने बताया कि लालगंज में सामुदायिक संक्रमण की आशंका को देखते हुए लगातार तीन दिन या एक दिन बीच लगाकर सैंपलिंग की जाएगी। बताया कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में जो लोग आए हैं उनको चिह्नित किया जा रहा है, सभी की संपलिंग की जाएगी। इस अवसर पर फार्मासिस्ट विनय के अलावा आधा दर्जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।