{"_id":"69234226970c1b36810fbe91","slug":"four-police-teams-are-investigating-the-headless-body-ballia-news-c-190-1-ana1001-152648-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सिर कटे शव की जांच में जुटीं पुलिस की चार टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सिर कटे शव की जांच में जुटीं पुलिस की चार टीमें
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। मांझी-बकुल्हा रेलखंड के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे मंगलवार को झाड़ी में मिले 30 वर्षीय महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस की चार टीमें लगी है। वह बिहार व यूपी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुमशुदा लड़कियों व महिलाओं का रिकाॅर्ड खंगाल रही है।
रेलवे ट्रैक किनारे छह दिन पूर्व मिली महिला के शव का सिर नहीं था। शरीर पर किसी स्थान पर चोट के निशान नहीं दिख रहे थे। पुलिस सीमावर्ती क्षेत्रों में गुमशुदा महिलाओं व युवतियों का रिकाॅर्ड खंगालने के बाद उनके परिजनों से शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है। महिला की हत्या के आशंका पर थाना क्षेत्र के संभावित ठिकानों पर पुलिस कई स्थानों पर दबिश देकर पूछताछ की। पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। महिला के सिर का छठवें दिन भी सुराग नहीं लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। बैरिया सीओ फहीम कुरैशी ने कहा कि रिपोर्ट आ गई है। उसके आधार पर पुलिस की चार टीमें घटना के खुलासे में लगी हैं। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।