फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four people died in the district from Corona, number 113

जिले में चार लोगों की कोरोना से हुई मौत, संख्या हुई 113

Tue, 06 Apr 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Four people died in the district from Corona, number 113
बलिया। जिले में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे पांव पसारने लगा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में 72 लोग पॉजिटिव मिले है, वहीं एक्टिव केस 240 हैं। जबकि दो लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार चार लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। अब जिले में मरने वालों की संख्या 113 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को कुल 3168 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

ठीक एक साल पहले कोरोना महामारी सामने आया था और कुछ ही दिनों में संक्रमण तेजी से फैलने लगा और देश में लॉकडाउन तक लगा। कुछ महीनों तक राहत के बाद अब दूसरे फेज में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है और इसके चलते लोग सशंकित हो गए है। जनपद में अब तक कुल 339232 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। होम क्वारंटीन में 110 लोगों को रखा गया है। जबकि फैकल्टी एल-टू बसंतपुर में 17 लोगों को भर्ती किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दूसरे फेज में कोरोना नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से पांव पसार रहा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि थोड़ी भी लापरवाही ना करें। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें, बार-बार हाथ धोएं और नाक व मुंह को ना छूए। मुंह पर घर से निकलते समय मॉस्क अवश्य लगाएं। आपकी लापरवाही आपके परिवार को सकते में डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed