फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four people died due to lightning in Ballia-Mau

यूपी: बलिया-मऊ में बिजली गिरने से चार की मौत, तीन महिलाएं झुलसीं

Thu, 02 Jul 2020 12:08 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया/मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया/मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 02 Jul 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Four people died due to lightning in Ballia-Mau
आसमान से कड़की बिजली। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ मंडल में बारिश के दौरान बिजली ने जमकर कहरा बरपाया। बुधवार को दो जिलों में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन बलिया और एक मऊ में मौत हुई है। 

विज्ञापन

बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के चंदायर गांव के मजदूर सिकंदरपुर क्षेत्र के महथापार गांव में अनंत वर्मा के खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। तभी तेज बारिश के बीच बिजली गिर पड़ी। जिसकी चपेट में आ कर सरिता देवी(33) पत्नी नंदलाल, शीला(18) पुत्री बीरन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं लक्ष्मी देवी(45) पत्नी बंशीधर, संगीता(35) पत्नी सुरेश, प्रीति(18) पुत्री राजेंद्र राम मामूली रूप से झुलस गईं।
विज्ञापन



उधर, रामपुर मड़ई गांव निवासी राम सरीख राजभर(30) बुधवार दोपहर खेत में धान रोप रहे थे। इसी दौरान दोपहर के करीब ढाई बजे उन पर बिजली गिर पड़ी, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर जमीन हाजीपुर निवासी विशुन चौहान(18) पुत्र दिनेश चौहान खाद लेने साइकिल से पिढ़वल मोड़ जा रहा था। वह हाजीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास ही पहुंचा था कि बिजली गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed