{"_id":"5a4fb1c94f1c1b48198b50d1","slug":"four-people-die-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड लगने से चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड लगने से चार लोगों की मौत
ballia
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
अलाव के पास बैठी बकरियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को भी जिले में ठंड और कोहरे का असर बना रहा। ठंड लगने से जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दर्जन भर बच्चे कोल्ड डायरिया की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। उधर अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस पर रहा। जिससे दोपहर में धूप निकलने के बावजूद गलन बनी रही। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा हो गया।
नरहीं थाना क्षेत्र ग्राम सभा में गोविंदपुर निवासी मालती देवी (50) की आज ठंड लगने से मौत हो गई। वह सुबह जानवरों को चारा डाल रही थी, तभी पेट में दर्द होने लगा। परिजन बक्सर के निजी चिकित्सालय ले गए जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर ठंड लगने से करीब दर्जनभर बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों में निमोनिया, कोल्ड डायरिया की शिकायत थी, जिनका उपचार करने के बाद देर शाम डिस्चार्ज कर दिया गया। नगरा क्षेत्र के भीमपुरा थाना क्षेत्र के पुरा पतोई गांव में ठंड से हरिमंगल सिंह (50) की मौत हो गई। परिवार वालों के अनुसार वे शुक्रवार की सुबह अपने खेत में गए थे। वहीं ठंड लग गई। अस्पताल लेकर जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई।
इसीतरह रसड़ा तहसील अंतर्गत सिसवार कला गांव में रामाश्रय राजभर (40) व रेवती थाना क्षेत्र के नगर के गुदरी बाजार के वार्ड नं 13 निवासी विकास केशरी की एक वर्षीय पुत्री साक्षी की ठंड लगने से मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
जनपद में पिछले तीन दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे के दौरान हवा चलने से गलन बढ़ गई। नगर पालिका और नगर पंचायत की तरफ से अभी भी प्रमुख सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी भी है।
उधर जिला कारागार में कैदियों के बीच शुक्रवार को समाजसेवी मंजीत सिंह व उनकी पत्नी मंजीत कौर ने सौ कंबल वितरित किये। इस मौके पर कारागार अधीक्षक प्रशांत मौर्य, जेलर पंकज कुमार सिंह, उपकारपाल विजय कुमार गौतम, पंतजलि योग समिति के जिला संरक्षक सूरज बरनवाल आदि रहे।