फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four officials of Primary Teachers Association sacked

संगठन विरोधी कृत्य में प्राथमिक शिक्षक संघ के चार पदाधिकारी बर्खास्त

Tue, 13 Oct 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Four officials of Primary Teachers Association sacked
बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई के चार पदाधिकारियों को संगठन विरोधी कृत्य व अनुशासनहीनता के आरोप में पद से बर्खास्त करते हुए प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी गई है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने देते हुए बताया कि कारवाई से संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष, महामंत्री, पुलिस अधीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत करा दयिा गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि बर्खास्त पदाधिकारियों में सत्येन्द नाथ राय (जिला मंत्री), ओमप्रकाश तिवारी (कोषाध्यक्ष), इरफ़ान अहमद (संयुक्त मंत्री) व अरुणेन्द्र राय (प्रचार मंत्री) शामिल हैं। बताया कि इन पर आरोप है कि ये संगठन के प्रांतीय कार्यकारिणी में संगठन विरोधी गतिविधि, षडयंत्र व अन्य संगठन में संलिप्त होने के कारण निष्कासित सदस्य भूपेन्द्र नारायण सिंह (निवर्तमान प्रांतीय कोषाध्यक्ष) के नेतृत्व में अन्य संगठन में संलिप्तता की तस्वीर ना सिर्फ सोशल नेटवर्किंग साइट के व्हाट्सएप ग्रुपों पर शेयर की थी बलिक संगठन आप्त्तिजनक पोस्ट किया। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी से झूठ बोलकर संगठन विरोधी कृत्य व भ्रमित करने कार्य भी किया। इनके पद सहित संगठन की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed