फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four officers including DFO were stopped from paying salary and asked for answer

Ballia News: डीएफओ समेत चार अधिकारी को रोका वेतन, मांगा जवाब

Tue, 15 Apr 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Four officers including DFO were stopped from paying salary and asked for answer
बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहे पीओ नेडा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, सहायक पर्यटन अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने व कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश डीएम ने दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने अधिकारियों की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके पूर्व डीएम ने फैमिली आईडी में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को प्रगति लाने का निर्देश दिया। साथ ही फॉर्मर रजिस्ट्री में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की और उप कृषि निदेशक को प्रगति लाने को कहा। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन कार्य समय से पूर्ण करने को कहा। साथ ही सभी अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अभियंता, बाढ़ से बचाव तेज करने, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से कार्यवार सूची उपलब्ध कराने को कहा। जल-जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता कार्यों में तेजी लाने और समाज कल्याण अधिकारी को छात्रवृत्ति से संबंधित शिकायतों को निस्तारित करने का निर्देश दिया। श्रम परिवर्तन अधिकारी से विभागीय योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने को कहा। डीएम ने प्रधानाचार्य, आईटीआई से कौशल विकास मिशन के अंतर्गत दिए जा रहे प्रशिक्षण आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर कार्यवाही करने को कहा। साथ ही समाज कल्याण अधिकारी से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। इसके अलावा डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना, निराश्रित गोवंश, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सीएम युवा उद्यमी योजना, ओडीओपी एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
पूर्ण परियोजनाओं को हैंडओवर करने का दिया निर्देश

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की। साथ ही पूर्ण परियोजनाओं काे हैंडओवर करने को कहा। डीएम ने निर्माणाधीन राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, हुसैनाबाद का 30 अप्रैल तक निर्माण कार्य पूरा कर हैंडओवर करने का निर्देश दिया। साथ ही राजकीय महाविद्यालय,बैरिया काे हैंडओवर नहीं किए जाने पर नाराजगी प्रकटकी। राजकीय इंटर कॉलेज नौरंगा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिलकहर, मनियर व चितबड़ागांव एवं बलिया सीवरेज परियोजना, अग्निशमन केंद्र, 100 शैय्या सोनबरसा अस्पताल एवं राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज आदि निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान शेष रह गए कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराकर हैंडओवर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed