फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four named in the case of assault, 10 unidentified booked

मारपीट के मामले में चार नामजद, 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Tue, 08 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Four named in the case of assault, 10 unidentified booked
बैरिया थाना क्षेत्र के जगदेवा ढाही गांव में सोमवार की शाम हुई मारपीट पुलिस ने मिश्र की मठिया निवासी कर्ण सिंह की तहरीर पर चार नामजद सहित 14 लोगों के विरुद्ध बलवा, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसएचओ राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि जगदेवा ढाही में नगर पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों की शिकायत मिश्र के मठिया निवासी सुशील सिंह आदि द्वारा की गई थी। जिसकी जांच के लिए मंगलवार की देर शाम नायब तहसीलदार रजत सिंह मौके पर जाने वाले थे। लेकिन वह किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच सके। जांच में बयान देने के लिए दोनों पक्षों से लोग जमा थे जिनमें पहले कहासुनी हुई और बाद में मारपीट हो गई। मारपीट में सुशील सिंह सहित दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। सुशील सिंह के चचेरे भाई कर्ण सिंह की तहरीर पर जगदेवा ढाही निवासी चार नामजद व 10 अज्ञात पर मारपीट, बलवा, हत्या के प्रयास आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed