फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four lives in the midst of heat, there is a possibility of heat stroke

Ballia News: गर्मी के बीच चार की गई जान, लू लगने की आशंका

Sun, 18 Jun 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Four lives in the midst of heat, there is a possibility of heat stroke
बलिया। भीषण गर्मी के बीच जिले के विभिन्न इलाकों में चार लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने लू लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


फेफना थाना क्षेत्र के बघेजी निवासी स्थानीय चट्टी सागरपाली से दोपहर में पैदल अपने घर जा रहे बघेजी निवासी लालबाबू सिंह (50) पुत्र स्व. सीताराम सिंह की मौत हो गई। पासपास के लोगों ने घरवालों को सूचना दी। वहीं, बेल्थरारोड में भोजपुरी फिल्म निर्माता निर्देशक अजय श्रीवास्तव की माता कर्पूरी देवी (65) पत्नी अशोक श्रीवास्तव का निधन हो गया। परिजन लू लगने की आशंका जता रहे हैं।

कर्पूरी देवी किसी कार्य के लिए रामपुर कानूनगोयान ग्राम स्थित घर से बाहर निकली। इस दौरान बीमार हो गईं। नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं, लालगंज निवासी ओम प्रकाश तिवारी पुत्र स्व. ध्वजाधारी तिवारी चार पांच दिन से बैरिया तहसील पर किसी काम के लिए जा रहे थे। शनिवार को तहसील से लौटने के बाद उनकी तबियत खराब हो गई थी। शाम को बाजार गए। रास्ते में ही गिर पड़े। सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय फिर वाराणसी के लिए रेफर किया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बेल्थरारोड क्षेत्र के कुंडेल ग्राम निवासी विक्रमा राजभर को अचेतावस्था में परिजनों ने निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विक्रमा की लू से मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed