फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four jawans including sub-inspector suspended for negligence in duty in ex-principal murder case

पूर्व प्रधान हत्याकांड : ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उपनिरीक्षक समेत चार जवान निलंबित

Thu, 23 Feb 2023 05:07 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Thu, 23 Feb 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
Four jawans including sub-inspector suspended for negligence in duty in ex-principal murder case
लूट के आरोपियों पर हल्की धारा में चालान करने पर सिकंदरपुर कस्बा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर एक चौकी प्रभारी समेत दो उपनिरीक्षक और तीन आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, पुलिस लाइन से निहार नंदन को क्राइम निरीक्षक रसड़ा बनाया है।

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा-लोहटा मार्ग पर एक सप्ताह पूर्व असनवार गांव के पूर्व प्रधान को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसपी राजकरन नय्यर ने मामले की जांच के बाद ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर हल्का नंबर तीन में तैनात उपनिरीक्षक हितेश सिरोही और कांस्टेबल सोनू कुमार रजक, अजीत यादव तथा उदयवीर सिंह को लाइनहाजिर कर दिया। वहीं, सिकंदरपुर में पेट्रोल पंप के मालिक को हथियार दिखाकर लूटने के प्रयास मामले में आरोपियों पर हल्की धारा में चालान करने पर सिकंदरपुर कस्बा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक वंशबहादुर सिंह को लाइन हाजिर किया है। सभी को तत्काल आदेश अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed