फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four injured, two serious due to pickup's collision

पिकअप की टक्कर से चार जख्मी, दो गंभीर

Wed, 17 Nov 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Four injured, two serious due to pickup's collision
क्षेत्र के मनियर-बांसडीह मार्ग के गौराबगही स्थित बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज के समीप मंगलवार की रात मनियर की तरफ से तिलक का सामान लेकर बिहार की ओर जा पिकअप ने बाइक में टक्कर मारने के बाद पैदल जा रहे दो लोगों में टक्कर मार दिया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को पीएचसी मनियर पहुंचाया, जहां से दो लोगों की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मनियर की तरफ से तिलक का सामान लेकर बिहार की ओर जा रही पिकअप ने गौराबगही स्थित बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज के समीप बाइक सवार में टक्कर मारते हुए पैदल जा रहे परमात्मा यादव 40 निवासी पूरब पठखौली थाना मनियर तथा भीम राजभर 55 निवासी सुल्तानपुर थाना कोतवाली बांसडीह को टक्कर मार दिया। जिसमें परमात्मा व भीम गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, बाइक सवार यदुनंदन प्रजापति 24 व मनीष शर्मा 21 निवासी राजा गांव खरौनी थाना बांसडीह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल भीम राजभर एवं परमात्मा यादव को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस सामान लदे पिकअप व चालक को कब्जे में लेकर थाने आई। बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क की पटरियों पर बोल्डर गिराए गए हैं। सड़क की पटरी पर एक महिला को बचाने के चक्कर में पिकअप ने बाइक सवार एवं राहगीरों को टक्कर मारी। चर्चा है कि पिकअप पर लदे दीवान पलंग के अंदर करीब 30 से 40 पेटी शराब पकड़ी गई। जिसे पुलिस लीपापोती करने में लगी हुई है। इस बाबत सीओ बांसडीह प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जांच कराती हूं जो भी दोषी होगा बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed