{"_id":"5d545a338ebc3e6cd05acb83","slug":"four-inches-of-ground-fighting-nine-injured-ballia-news-vns478401280","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार इंच जमीन के लिए हुई मारपीट, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार इंच जमीन के लिए हुई मारपीट, नौ घायल
विज्ञापन
बलिया। कोतवाली क्षेत्र के बहेरी कटहलनाला के पास बुधवार की सुबह दो पक्षों में रास्ते के विवाद में मारपीट हो गई।
इस दौरान दोनों ओर से जमकर ईट-पत्थर व लाठी डंडे चले। जिससे एनएच 31 पर राहगीरों में भगदड़ मच गई। इसके साथ ही सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मारपीट में राहगीर महिला सहित दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह व कोतवाल सहित नगर सभी चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंच गए। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। देर शाम तक कोई भी तहरीर नहीं दिया गया था।
कोतवाली क्षेत्र के बहेरी निवासी करीमुल्लाह व मुश्ताक पहलवान की कटहल नाले के पास जमीन है। मुख्य मार्ग एनएच 31 किनारे करीमुल्लाह की जमीन है जबकि उसके पीछे मुश्ताक की जमीन है। मुख्य मार्ग से मुश्ताक के जमीन तक जाने के लिए समझौते के तहत 12 फुट का रास्ता देने की बात तय हुई थी। समझौते के तहत करीमुल्लाह ने अपने जमीन के पीछे 12 फीट का रास्ता छोड़कर दो मंजिला मकान का निर्माण किया। जब पीछे से मुख्य मार्ग की ओर निर्माण करना शुरू किया तो नापी में रास्ते में कहीं चार इंच तो कहीं छह इंच जमीन कम होने लगी। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के अफीउल्लाह (50), मेराज खां उर्फ सोनू (35), कामरान खान(22), सेराज खान(35) तथा दूसरे पक्ष के मुश्ताक पहलवान (48), रईस (35), इस्तियाक अहमद(50), इरशाद (54) के अलावा एक राहगीर महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया जिसके बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद सभी घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इस बाबत सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।