फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four houses merged in Saryu

Ballia News: सरयू में विलीन हुए चार आशियाने

Thu, 17 Aug 2023 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Four houses merged in Saryu
बैरिया। उत्तरी दियरांचल के गोपालनगर टाड़ी पर सरयू में कटान तेज होने के कारण बस्ती में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोग अपने-अपने घरों का सामान समेट कर अन्यत्र जाने लगे हैं। बृहस्पतिवार को मैनेजर यादव, दहारी यादव, सुरेश यादव व पतरु यादव का आशियाना सरयू में विलीन हो गया। वहीं, सबसे बड़ी समस्या राहघाट की हो गई है।
विज्ञापन


गोपाल नगर टाड़ी को गोपाल नगर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग भी कटान के भेंट चढ़ गया है। अब कोई भी चार पहिया वाहन गांव में नहीं जा पाएगा। खेतों के रास्ते कीचड़ होने के कारण वाहन नहीं जा पा रहे हैं। इसलिए लोगों को सामान निकालने में भारी परेशानी हो रही है। गांव के संतोष यादव,राजू यादव, महेश यादव, रामकुमार आदि ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर घटाव पर है। कटान काफी तेज है।
विज्ञापन

इतना तेज कटान इस साल कभी नहीं हुआ था। मौके पर मौजूद सहायक अभियंता अमृतलाल ने बताया कि सरयू नदी का कटान काफी तेज है। गांव के सामने फ्लड फाइटिंग के मद से कराया गया बंबू क्रेट कार्य सरयू नदी में विलीन हो गया है। बोल्डर डलवाने का कार्य जारी है। बाढ़ विभाग युद्धस्तर पर कटान रोकने में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड को निर्देशित किया गया है। बस्ती खाली कर देने का निर्देश पहले ही गोपालनगर टाड़ी के लोगों को दिया जा चुका है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। स्थिति की समीक्षा में स्वयं कर रहा हूं। लेखपाल बाढ़ राहत केंद्र पर बना हुआ है। - आत्रेय मिश्र, उप जिलाधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed