फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four culverts will be built with 6.50 crores

Ballia News: 6.50 करोड़ से बनेंगी चार पुलिया

Sat, 24 Dec 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Four culverts will be built with 6.50 crores
बलिया। शासन ने नाबार्ड से वित्तपोषित आरईडी योजना के तहत जनपद में चार पुलियों और उसके एप्रोच के निर्माण के लिए स्वीकृति दी है। योजना के तहत, 6.50 करोड़ की लागत से पुलियों का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण शुरू करने के लिए पहली किस्त में 5.20 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। पीडब्ल्यूडी ने स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी है।
विज्ञापन

रसड़ा के पांडेयपुर और मोतिरा के बीच पुलिया निर्माण के लिए173.06 लाख, गायघाट के पास पुलिया और एप्रोच रोड के लिए 119.77 लाख, बीएसटी बंधे पर नवानगर वाजिदपुर के पास पुलिया के लिए 170.96 लाख और नवका बस्ती के पास नाले पर पुलिया के लिए 186.99 लाख की परियोजना को स्वीकृति दी गई है। बताया गया कि इन स्थानों पर पुलिया जर्जर और काफी पुरानी हो चुकी थी। लोगों को यहां आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पीडब्ल्यूडी की ओर से इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। अब शासन की ओर से निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी गई है। इसके साथ ही निर्माण के लिए पहली किस्त में 5.20 करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी के जेई अमित सिंह ने बताया कि नई पुलियों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है। टेंडर कराया जा रहा है। इसके बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed