{"_id":"5eebb6258ebc3e42e9176a21","slug":"four-corona-positives-found-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में चार कोरोना पाजिटिव मिले, छतवां में मां, बेटी और बेटा मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में चार कोरोना पाजिटिव मिले, छतवां में मां, बेटी और बेटा मिले संक्रमित
Fri, 19 Jun 2020 12:14 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले में गुरुवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिले में कुल मरीजों की संख्या अब 70 हो गई है। इनमें 59 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 11 है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गड़वार ब्लाक के छतवा में एक ही परिवार के तीन तथा शहर कोतवाली के बनकटा मोहल्ले का भी एक केस है।
विज्ञापन
शहर का बनकटा मोहल्ला भी गुरुवार को हॉटस्पॉट बन गया। मोहल्ले के युवक के पॉजिटिव मिलने के बाद इलाके को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। उधर, गड़वार ब्लाक के छतवा गांव में 12 जून को पॉजिटिव आए वृद्ध की पत्नी, बेटा और बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
आए चार नए केस के बाद अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 70 हो गई है। अब तक कोविड-19 के कुल 59 के मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इस प्रकार इस समय जिले में एक्टिव केस की संख्या 11 है, जिन्हें बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन