फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four arrested with two robbed motorcycles

लूट की दो बाइक संग चार अंतर्राजीय लुटेरे गिरफ्तार

Thu, 12 Sep 2019 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Four arrested with two robbed motorcycles
बलिया। कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम ने बुधवार की देर शाम कीनाराम घाट स्थित गंगा मंदिर के पास से लूट की दो बाइक, चार मोबाइल, 94 हजार रुपये, चार तमंचा और चार कारतूस के साथ चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की शाम मुखबिर की सूचना मिली कि वाहन लुटेरा गिरोह के सदस्य कीनाराम घाट के पास गंगा मंदिर के पुजारी की कुटिया के पीछे चोरी की बाइक और असलहों के साथ मौजूद हैं। इसके बाद पहुंची कोतवाली और स्वाट की टीम ने कीनाराम घाट पर पुजारी की कुटिया को घेर लिया और चार लुटेरों को पकड़ा। गिरफ्तार लुटेरों ने अपना नाम राहुल कुमार यादव पुत्र मदन यादव निवासी नया टोला जुराबगंज कोढ़ा बिहार, अनूप कुमार यादव पुत्र दीपक यादव निवासी जुराबगंज कोढ़ा कटिहार बिहार, अनंत कुमार यादव पुत्र देवा यादव निवासी रोहतास जिला कटिहार बिहार तथा रूपक ग्वाला पुत्र मिश्रीलाल ग्वाला निवासी काटा पुकुर थाना रानीगंज जनपद जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल बताया।
विज्ञापन

इनके कब्जे से लूट की दो बाइक, चार मोबाइल, तीन सीम कार्ड, चार तमंचा, चार जिंदा कारतूस, 94 हजार नगद रुपये, फर्जी आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, आठ बैंक का पासबुक और डिग्गी तोड़ने के औजार बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर दिया था घटना को अंजाम : बलिया। गिरफ्तार लुटेरों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि गत माह 28 अगस्त को परसिया रूपपुर थाना क्षेत्र नगरा से बाइक की डिग्गी तोड़कर 62 हजार रुपये एवं बैंक पासबुक चुराया था। इनसे 20 हजार रुपये बचे हैैं। छह माह पूर्व रसड़ा क्षेत्र में बाइक की डिग्गी तोड़कर दो लाख रुपये तथा एक माह पूर्व बैरिया कस्बा में महिला के झोले से 90 हजार रुपये चुरा लिया था। इसके अलावा चार दिन पूर्व मधूबन मऊ यूनियन बैंक से बाइक की डिग्गी तोड़कर 40 हजार, पांच दिन पहले मझवारा ग्रामीण बैंक के पास डिग्गी तोड़कर 20 हजार रुपये, सात दिन पहले मरदह गाजीपुर यूनियन बैंक के पास से बाइक की डिग्गी तोड़कर 40 हजार, आठ दिन पहले घोसी मऊ-गाजीपुर यूनियन बैंक के पास से बाइक की डिग्गी तोड़कर 30 हजार, मधुबन मऊ यूनियन बैंक के पास से बाइक की डिग्गी तोड़कर 40 हजार रुपये चोरी किया था। तीन माह पूर्व सराह लखंसी मऊ में डिग्गी तोड़कर दो लाख रुपये, 15 दिन पूर्व खुरहट मऊ में डिग्गी तोड़कर 40 हजार रुपये चुराए थे जिसमें 94 हजार रुपये बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed