{"_id":"6830c011e29f16a962062b12","slug":"four-accused-arrested-in-murder-of-old-man-ballia-news-c-190-1-bal1001-140413-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: औंदी में हुई वृद्ध की हत्या में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: औंदी में हुई वृद्ध की हत्या में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फेफना। औंदी ग्राम में सोमवार की रात हुई रामबिलास सिंह की हत्या में चार आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। मुख्य आरोपी को अभी पुलिस पकड़ने में विफल रही है। एसपी ओमवीर सिंह के अनुसार जल्द मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
औदी में ट्यूबवेल पर सोते समय सोमवार की रात रामबिलास सिंह की धारदार हथियार से क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गई थी। उनके छोटे पुत्र ने अपने ही बड़े भाई, भाभी, भतीजे तथा बड़े भाई के दो साले पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पियरिया चट्टी के आगे ईंट भट्ठा के पास रोड के किनारे से सिंधु सिंह पत्नी अमित कुमार सिंह, आदित्य सिंह पुत्र अमित कुमार सिंह तथा खेजुरी निवासी रोशन सिंह और राजेश सिंह पुत्र रामचन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी अमित कुमार सिंह अभी पकड़ से दूर है। संवाद