{"_id":"686d5268424d4a69e0014049","slug":"former-prime-minister-chandrashekhar-remembered-on-death-anniversary-ballia-news-c-190-1-svns1007-143654-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पुण्यतिथि पर याद आए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पुण्यतिथि पर याद आए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर
विज्ञापन
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 18वीं पुण्यतिथि मंगलवार को नई दिल्ली स्थित जननायक स्थल पर मनाई गई, जहां उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री के पुत्र सांसद नीरज शेखर ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पिताजी का जीवन सच्चाई, संघर्ष और सिद्धांतों की राजनीति का प्रतीक रहा। देशहित में लिया गया उनका हर निर्णय आज भी हमें जनसेवा की प्रेरणा देता है। उनका चिंतन और विचार आज भी युवाओं के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने चंद्रशेखर के योगदान को याद किया और उनके विचारों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।इधर, जिले में चंद्रशेखर उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि शेखर फाउंडेशन एवं चंद्रशेखर विचार मंच के तत्वावधान में मनाई गई। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इसके पूर्व विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू ने जननायक चंद्रशेखर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित करने के पश्चात दीप जलाकर प्रार्थना सभा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजधारी सिंह, भुवनेश्वर चौधरी, झूलन भैया, विश्राम सिंह, मनोज सिंह, अनिल सिंह, जयप्रकाश साहू, राम जी यादव उपस्थित रहे।
वहीं, चंद्रशेखर नगर स्थित झोपड़ी में चंद्रशेखर मैराथन समिति की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि हेमंत पाठक रहे। सुरजीत सिंह परमार, मानवेन्द्र सिंह, निषिद्ध श्रीवास्तव, उमेश सिंह, राकेश सिंह उपस्थित रहे। अध्यक्षता निशू श्रीवास्तव तथा संचालन उपेंद्र सिंह ने किया। विपुल और राहुल ने भजन प्रस्तुत किया। उधर, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में जननायक चंद्रशेखर स्मृति दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुलपति, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने चंद्रशेखर को नमन किया। चंद्रशेखर नीति अध्ययन केंद्र एवं शोधपीठ की ओर से समकालीन भारतीय राजनीति और चंद्रशेखर विषय पर संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता प्रोॅ जैनेंद्र कुमार पांडेय, टीडी काॅलेज ने कहा कि चंद्रशेखर की वैचारिकी का निर्माण उनके ग्राम्य परिवेश से हुआ। चंद्रशेखर समाजवादी विचारकों के साथ गांंधी जी से प्रभावित थे। उनकी भारत यात्रा, श्रम को महत्त्व, आखिरी आदमी का उन्नयन, आर्थिक सिद्धांत आदि गांधीवादी मूल्य आधारित थे। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने चंद्रशेखर के मूल्यों एवं सिद्धांतों के अनुकरण का आह्वान किया। विषय प्रवर्तन डाॅ. प्रवीण नाथ यादव, संचालन डाॅ. प्रमोद शंकर पांडेय, अतिथि स्वागत डाॅ. छबिलाल एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अशोक कुमार सिंह ने किया।
सोबईबांध स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. वृंदावन मिश्र स्मृति परिसर में जेपी विचार मंच एवं लोकतंत्र सेनानी के संयुक्त तत्वावधान में चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर स्मृति सभा हुई। इसमें द्विजेंद्र कुमार मिश्र, अजय बहादुर सिंह, शुभ्रांशु शेखर पांडेय, निर्भय नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, मनियर में मनियर इंटर कॉलेज में चंद्रशेखर की पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह रहे। देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, हरेंद्र सिंह, श्रीनिवास मिश्र, गोपाल जी, रविंद्र कुमार हट्ठी मौजूद रहे। अध्यक्षता संजीव कुमार शुक्ला ने की।
भीमपुरा : इब्राहिमपट्टी स्थित अवधूतेश्वर नाथ शिव मंदिर के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें ग्राम प्रधान तारकेश्वर गुप्ता, उमेश यादव, रुद्रप्रताप सिंह, टोनी सिंह, राजू गौंड मौजूद रहे। जयप्रकाश नगर : जेपी ट्रस्ट जयप्रकाश नगर में अशोक कुमार सिंह के तत्वावधान में पूर्व पीएम की पुण्यतिथि मनाई गई। रजनीकांत, चंदन सिंह, उपेंद्र सिंह, सुरेश ज्ञानेंद्र, प्रेमचंद शर्मा रहे।
बेरूआरबारी : पूर्व पीएम की पुण्यतिथि पर पीएचसी पर भाजपा नेता राना कुनाल सिंह ने मरीजों को दूध, फल, ब्रेड, बिस्कुट बांटे। अस्पताल परिसर में 11 फलदार पौधे लगाए। इस मौके पर डॉॅ आरके श्रीवास्तव, विनय कुमार यादव रहे।
बांसडीह : समाजसेवी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मैरिज हॉल में श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने पूर्व प्रनानमंत्री को नमन किया। वहीं, सपा के नताओं ने भी श्रद्धॉजलि दी। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह रहे। पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र बहादुर सिंह चुन्ना, हीरालाल वर्मा, यशपाल सिंह, रवींद्र सिंह, रमेश वर्मा उपस्थित रहे।