फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former PM Chaudhary Charan remembered on 117th birth anniversary

117वीं जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम चौधरी चरण

Mon, 23 Dec 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Former PM Chaudhary Charan remembered on 117th birth anniversary
मनियर। मनियर इंटर कालेज के प्रांगण में चौधरी चरण सिंह की 117वीं पुण्य तिथि सोमवार को मनायी गयी। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्रीय लोक दल के महासचिव ओमकार सिंह ने उनके जीवनी पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

ओमकार सिंह ने कहा कि चौधरी साहब ने 1930 में महात्मा गांधी द्वारा सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत नमक कानून तोड़ने का आवाह्न किया था जिसमें इन्होंने भागीदारी निभायी थी। वहीं स्वाधीनता आंदोलन राजनीति के तहत बरेली जेल में भी जाने का काम किया। वर्ष 1942 को अगस्त क्रांति के माहौल में भूमिगत होकर गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ बुलंद शहर सहित कई जनपदों में गुप्त क्रांतिकारी संगठन तैयार किया। वे कृषि उन्मुखी रोजगार परक शिक्षा के पक्षधर थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जातीय उन्माद, धार्मिक उन्माद चरम सीमा पर है। इससे निजात केवल किसान आंदोलन ही दिला सकता है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कमलेश कुमार सिंह, देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी, अजित कुमार पांडेय, त्रिलोकी नाथ तिवारी, पवन कुमार सिंह, व्यास मुनि उपाध्याय, मुन्ना उपाध्याय, अमर सिंह, रामेश्वर सिंह, हरिनदर सिंह, सुजीत पाठक, चन्द प्रकाश राय, पारसनाथ पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed