फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former MLA Surendra Singh intervention in fight between UP Bihar farmers led to police case in Ballia

Ballia News: यूपी- बिहार के किसानों के बीच हुई थी मारपीट, थाने पर डटे पूर्व विधायक तब दर्ज हुआ मुकदमा

Wed, 26 Mar 2025 04:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 26 Mar 2025 04:24 PM IST
सार

बलिया जिले में फसल कटाई को लेकर यूपी और बिहार के किसानों के बीच  मारपीट हुई थी। इस मामले को लेकर पूर्व विधायक व भारी संख्या में किसान बुधवार को थाने पर पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने के लिए जिद पर अड़ गए। 

विज्ञापन
Former MLA Surendra Singh intervention in fight between UP Bihar farmers led to police case in Ballia
थाने पर मौजूद किसान व पूर्व विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फसल कटाई को लेकर यूपी-बिहार के किसानों के बीच हुई मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने के लिए पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह को किसानों के साथ बुधवार को हल्दी थाना में डेरा डालना पड़ा। तब जाकर पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। हालांकि इस दौरान भाजपा नेता नागेंद्र पांडेय भी समर्थकों के साथ में डटे रहे।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बता दें कि यूपी बिहार की सीमा पर गंगा नदी के इस पार हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल मौजा में गायघाट के किसानों व बिहार के लोगों के बीच खेत की फसल कटाई को लेकर मंगलवार को मारपीट हो गई थी, जिसमें करीब सात लोग घायल हो गए थे। घायलों ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस नेमुकदमा दर्ज नहीं किया। 
विज्ञापन


मामले को लेकर बुधवार को पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में 70-80 किसान हल्दी थाना में पहुंच गए और अपना पक्ष रखा। तब जाकर थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से हुई थी मारपीट

हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के किसान मंगलवार की सुबह अपने खेत में मसूर व सरसों की फसल काटने गए थे। इसी बीच बिहार के कुछ लोग लाठी-डंडे व हथियारों से लैस होकर वहां आ गए और यूपी के किसानों पर टूट पड़े। इस दौरान हुई मारपीट में हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी पूर्व प्रधान दीनदयाल सिंह, शिव चरण यादव, कन्हैया सिंह, राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, संतोष सिंह घायल हो गए थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी ले जाकर इलाज कराया था, जहां से चिकित्सकों ने चार लोगों को जिला अस्पताल से एक्स-रे के लिए रेफर कर दिया गया था। थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएगा उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed