{"_id":"632c9a35b5a78605ad40a838","slug":"former-minister-upendra-tiwari-met-sadar-sdm-with-villagers-ballia-news-vns6755595171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के साथ पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी सदर एसडीएम से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के साथ पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी सदर एसडीएम से मिले
विज्ञापन
बलिया। फेफना विधानसभा क्षेत्र के कपूरी और फेफना के ग्रामीण ने कपूरी के ग्राम प्रधान अभय वर्मा और अंजनी ओझा के नेतृत्व में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान फेफना बाजार स्थित भीटे की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। ग्रामीणों के साथ पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। मामले से अवगत कराया। साथ ही सपा सरकार में राजस्व मंत्री रहे अंबिका चौधरी और उनके परिजनों पर गलत तरीके से राजस्व अभिलेखों में नाम चढ़ाकर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। इसके बाद एसडीएम ने काम रुकवा दिया।
उपेंद्र तिवारी ने कहा कि 1356 फसली वर्ष तक भूमि भीटे के नाम से दर्ज है। इसके बाद, गलत तरीके से इस पर अपना नाम चढ़वाया गया है। मौजा कपूरी, फेफना एवं पहिया में पोखरा, भीटा, बंजर एवं परती की सार्वजनिक जमीन पर भूमाफिया गलत तरीके से नाम दर्ज कराकर अतिक्रमण किया गया है। भूमाफियों की ओर से भीटे की जमीन पर जबरन अवैध निर्माण कराया जा रहा है। जिला एवं तहसील प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन को संज्ञान में देने के बाद भी निर्माण कार्य जारी है। वहीं, एसडीएम सदर प्रशांत नायक ने कहा कि पोखरा, भीटा, बंजर और परती की जमीन पर किसी का नामांतरण नहीं हो सकता है। यदि ऐसा हुआ है तो निरस्त होगा। अवैध कब्जा बुल्डोजर से ढहाया जाएगा। पूर्व मंत्री ने समस्या के निस्तारण के लिए समय सीमा तय करने की बात कही। एसडीएम ने कहा कि जो मामले न्यायालय में विचाराधीन नहीं है, उसे एक सप्ताह में निस्तारण कर लिया जाएगा, जो मामले न्यायालय में विचाराधीन है, उसे दो माह में निस्तारण का आश्वासन दिया।
बोले पूर्व मंत्री
पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने बताया कि 1980 में चितबड़ागांव के बद्रीनारायण गुप्ता एवं प्रभुनाथ गुप्ता से मेरे पिता स्व. रामनगीना चौधरी तथा कमला चौधरी ने रजिस्ट्री कराई थी। इनके निधन के बाद जमीन पर रामअवध चौधरी, अंबिका चौधरी, रमेश चौधरी, दिनेश चौधरी का नाम चढ़ा। कमला चौधरी के निधन के बाद सतीश चौधरी, संतोष चौधरी का नाम चढ़ा। 42 साल से जमीन पर हम लोग काबिज हैं। बाउन्ड्री की दीवार की मरम्मत हो रही थी तो पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के इशारे पर प्रशासन ने जब कार्य रोकने को कहा तो मैंने निर्माण कार्य रुकवा दिया। जब विधायक नहीं थे तबसे मेरे ऊपर जमीन कब्जा करने का आरोप लगा रहे हैं।