{"_id":"602411868ebc3ee9027b06ec","slug":"former-minister-omprakash-is-doing-politics-under-the-cover-of-raja-suheldev-ballia-news-vns5739712121","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा सुहेलदेव की आड़ में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश कर रहे है राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा सुहेलदेव की आड़ में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश कर रहे है राजनीति
विज्ञापन
बलिया। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर राजा सुहेलदेव की आड़ में राजभर समाज पर जो राजनीति कर रहे हैं और सलार सैयद गाजी का समर्थन करने वाले ओवैसी से हाथ मिला रहे हैं। ये लोग राजभर समाज का क्या भला करेंगे। ऐसे लोगों को जनता लोकसभा चुनाव में नकार चुकी है। यह बातें बुधवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने जीराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों के समक्ष कही।
उन्होंने कहा कि बहराइच में महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बनेगा। वहीं 16 फरवरी को उनकी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्मारक सहित पर्यटन स्थल व अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। जिसमें बलिया से पांच हजार लोग शिरकत कर राजा सुहेलदेव के भव्य मूर्ति अनावरण के साक्षी बनेंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एक हजार वर्ष पहले राजा सुहेलदेव ने अयोध्या पर आक्रमण करने आ रहे सैयद सलार गाजी को पराजित किया था। ऐसे महापुरुष को श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश सरकार सुहेलदेव का स्मारक बनाने जा रही है। राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में बहराइच के चितौड़ा मैदान पर 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल शिलांयास करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। इस दौरान स्मारक सहित अन्य विकास योजनाओं पर 80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कहा कि राजा सुहेलदेव की आड़ में राजभर समाज पर जो राजनीति कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जनता लोकसभा चुनाव में नकार चुकी है। इस दौरान नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन पर उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। आंदोलन राजनीति से प्रेरित है। पंचायत चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। कहा, उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने का असर प्रदेश में नहीं है। ऐसी किसी भी आपदा से निबटने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू,प्रदीप सिंह, आलोक शुक्ला, अमिताभ उपाध्याय, दीलिप गुप्ता, पंकज सिंह, प्रमोद सिंह रहे।