फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former minister Anand Swarup Shukla's car hit by a trailer

Ballia News: पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल की कार में ट्रेलर ने मारी टक्कर

Tue, 13 Jan 2026 10:40 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Tue, 13 Jan 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Former minister Anand Swarup Shukla's car hit by a trailer
रसड़ा क्षेत्र के सावरा गांव के समीप टेलर के टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई पूर्व मंत्री की कार। जागरु
बलिया। रसड़ा-फेफना मार्ग के संवरा चट्टी के पास सोमवार की रात लखनऊ से सर्मथकों के साथ घर लौट रहे पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल की कार को ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चली गई। कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया। खबर लगते ही पूर्व मंत्री के आवास पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ जुट गई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले की जांच की मांंग की।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल समर्थकों के साथ सोमवार की रात को लखनऊ से पूर्वाचल एक्सप्रेसवे से रसड़ा-फेफना के रास्ते घर लौट रहे थे। संवरा चट्टी के पास सड़क किनारे कार खड़ी थी, उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। कार सड़क किनारे झाड़ी में जाकर रुक गई। टक्कर की तेज आवाज सुन आसपास के पहुंचे लोगों ने कार से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल प्रभारी योगेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में लिया गया है, चालक को पकड़ा गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed