फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former chairman accused EO, investigation started

Ballia News: पूर्व चेयरमैन ने ईओ पर लगाए आरोप, जांच शुरू

Fri, 17 Mar 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Former chairman accused EO, investigation started
बलिया। चितबड़ागांव नगर पंचायत के निर्वतमान चेयरमैन ने ईओ पर लाखों के गोलमाल का आरोप लगाया है। उन्होंने ईओ पर कूटरचित प्रस्ताव बनाने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में सीडीओ ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई है। समिति ने बृहस्पतिवार को जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

चितबड़ागांव नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन केशरीनंदन त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बोर्ड की बैठक 10 मई 2022 को हुई थी। बैठक में क्रम संख्या एक से तीन तक प्रस्ताव हुए थे। इसमें मुख्य प्रस्ताव बरसाती नालों की सफाई का कार्य था। इसी बीच मेरे अधिकार प्रतिबंधित के बीच प्रस्ताव में ईओ अनिल कुमार द्वारा क्रम संख्या चार से 25 तक कूटरचना कर जोड़ा गया।
विज्ञापन

उनके द्वारा अपने चहेते को टेंडर दिलाया गया। इतना ही नहीं, 30 नवंबर 2022 को मेरे पुन: कार्य के अधिकृत किए जाने के बाद भी ईओ की ओर से दो दिसंबर 2022 को 28.41 लाख का जेम पोर्टल पर टेंडर निर्गत कर कंबल खरीद आदि के नाम पर लूट खसोट किया गया है। जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच कमेटी गठित कराने का निर्देश सीडीओ को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ प्रवीण वर्मा की ओर से जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित जांच करने को कहा। टीम में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता जीएस यादव व जिला पंचायत के वित्त एवं लेखाधिकारी हिमाचल यादव भी हैं। बृहस्पतिवार को टीम ने मामले की जांच शुरु कर दी। जांच शुरु होते ही नगर पंचायत चितबड़ागांव में खलबली मच गई।


चितबड़ागांव नगर पंचायत में पूर्व चेयरमैन की ओर से ईओ पर धांधली करने और वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया है। इस मामले की जांच शुरु कर दी गई है। - राजित राम मिश्र, डीडीओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed