फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former block chief arrested in food scam

खाद्यान्न घोटाले में पूर्व ब्लाक प्रमुख गिरफ्तार

Fri, 29 Apr 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Former block chief arrested in food scam
बेल्थरारोड। जिले में दो दशक पूर्व हुए खाद्यान्न घोटाले की जांच कर रही वाराणसी की आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की टीम ने बृहस्पतिवार की रात बेल्थरारोड से पूर्व ब्लाक प्रमुख भीम प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने इस मामले में कोटेदार से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) वाराणसी के एके सिंह के साथ तीन अधिकारियों की टीम यहां पहुंची। वर्ष 2000 से 2005 तक सीयर के ब्लाक प्रमुख रहे भीम प्रसाद को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही क्षेत्र के चैनपुर मठिया निवासी कोटेदार वीरेंद्र शर्मा को भी पूछताछ के लिए बुलाया। दोनों के साथ अधिकारियों की टीम उभांव थाना पहुंची। टीम ने उभांव थाना पर बंद कमरे में काफी देर तक उनसे पूछताछ की गई। बाद में अधिकारियों ने कोटेदार को छोड़ दिया और पूर्व प्रमुख भीम प्रसाद को देर रात अपने साथ वाराणसी लेते गई। एके सिंह ने सीयर पूर्व प्रमुख भीम प्रसाद के गिरफ्तारी की पुष्टि की। टीम बलिया जिले में संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत खाद्यान्न वितरण में हुए करोड़ों के घोटाले की आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन जांच कर रही है। संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत बलिया जनपद में वर्ष 2002 से 2005 के बीच श्रमिकों को काम के बदले नकद और अनाज देना था। इस दौरान बड़े पैमाने पर खाद्यान्न की कालाबाजारी की गई थी। इस मामले में वर्ष 2006 में बलिया जिले के विभिन्न थानों में करीब 50 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed