{"_id":"fb51e621c6006de32e7a080cd6a14d61","slug":"forgotten-give-notice-of-retirement-will-now-recovery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्ति का नोटिस देना भूले, अब करेंगे रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्ति का नोटिस देना भूले, अब करेंगे रिकवरी
ब्यूरो/ अमर उजाला /तिलक कुमार
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सरकारी कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के बाद भी तीन माह तक वेतन दिया गया। जब मामला सामने आया तो अधिकारी उससे रिकवरी की बात कह रहे हैं। जबकि उक्त कर्मचारी को किसी भी तरह की सेवानिवृत्ति का नोटिस नहीं दिया गया था।
चालक को सेवानिवृत्त जून में होना था, लेकिन उसे विभागीय अफसरों ने तीन माह बाद अक्तूबर में सेवानिवृत्त किया है। ऐसा तभी संभव होता है, जब सेवानिवृत्त की अवधि बढ़ाने की संस्तुति राज्यपाल से मिले।
विकास खंड मुरली छपरा में तैनात रहे बीडीओ के चालक को जून 2015 में सेवानिवृत्त होना था, लेकिन उसे रिटायर करना तो दूर उसे रिटायरमेंट का नोटिस तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन
जबकि शासन के मंशानुरूप उसे छह माह पहले ही रिटायरमेंट की तिथि की सूचना दी जानी थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। ऊपर से उससे सितंबर तक काम भी लिया गया। इतना ही नहीं उसे चुनाव की ड्यूटी में लगाया गया है।
मामला प्रकाश में तब आया जब सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाने लगी। उसी समय यह प्रकाश में आया कि चालक को जून में ही रिटायर होना था।
मामला संज्ञान में आते ही अधिकारियों के हाथपांव फूलने लगे। आननफानन में ब्लाक पर चालक का काम कर रहे कर्मी को 21 अक्तूबर को सेवानिवृत्त का पत्र पकड़ाया गया।
मामले में सीडीओ के बालाजी ने कहा कि वाहन चालक का मामला संज्ञान में आया है। चालक से वेतन रिकवरी के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण में विभागीय जांच बैठा दी गई है।
-