{"_id":"67fe98c012da14e0160fb93e","slug":"forgot-to-install-a-purifier-plant-on-the-water-tank-ballia-news-c-190-1-svns1007-137697-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पानी टंकी बनी पर प्यूरीफायर प्लांट लगाना भूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पानी टंकी बनी पर प्यूरीफायर प्लांट लगाना भूले
विज्ञापन
बांसडीहरोड। पेयजल आपूर्ति के दावे हकीकत में बदलते नजर नहीं आ रहे हैं। रघुनाथपुर, बेला, चंद्रपुरा की करीब दो हजार की आबादी को पेयजल का संकट हो गया है। पीने के लिए लोगों को पानी खरीदना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी टंकी का निर्माण 144.23 लाख रुपए से बीते वर्ष किया गया था। लेकिन प्यूरीफायर प्लांट नहीं लगाया गया। इस कारण ग्रामीण टंकी का दूषित पानी पीने को विवश हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर पानी टंकी पर प्यूरीफायर प्लांट लगाने की मांग की है।
गांव के परमेश्वर गुप्ता, दीना सिंह, विंध्याचल सिंह, चंद्रकेश सिंह, त्रिलोकी राम, दुखहरण सिंह, कुश सिंह ने बताया कि जलनिगम ने गांव में पाइप लाइन डालकर सप्लाई शुरू कर दी, लेकिन प्यूरीफायर प्लांट नहीं लगाया। गांव का पानी पीने योग्य नहीं है। वाटर प्लांट से पैसे खर्च कर पीने के लिए पानी मंगवाना पड़ रहा है। कई पाइप लाइन जाम भी हो गई हैं। इससे छत पर पानी नहीं पहुंच पाता है। हैंडपंप व टंकी का पानी दूषित है। जल निगम के ग्रामीण के अधीक्षण अभियंता मुकीम अहमद ने बताया कि बांसडीहरोड क्षेत्र के चंद्रपुरा, बेला और रघुनाथपुर के लोगों के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। प्यूरीफायर प्लांट का निर्माण उस समय किया जाता है, जब पानी में आर्सेनिक और फ्लोराइड की मात्रा हो। चंद्रपुरा, बेला और रघुनाथपुर में प्यूरीफायर प्लांट का निर्माण नहीं कराया जाएगा। लोगों की शिकायत है कि पानी दूषित है तो उन लोगों के कनेक्शन में दिक्कत होगी।