{"_id":"622640d7284edc281d2c0465","slug":"force-will-be-tight-at-the-counting-site-ballia-news-vns6421532166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल पर रहेगा फोर्स का कड़ा बंदोबस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल पर रहेगा फोर्स का कड़ा बंदोबस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। विधानसभा 2022 की मतगणना 10 मार्च को होनी है। जिसे सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस महकमा तैयारी में जुट गया है। उधर मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में रखे ईवीएम मशीन की सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व बल, पीएसी एवं सिविल पुलिस को चप्पे-चप्पे पर तैनात रखा गया है। मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए कितनी फोर्स लगेगी।
नगर के तीखमपुर स्थित मंडी समिति में 10 मार्च को होने वाली मतगणना के दौरान कोई गड़बड़ी न हो। इसके लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पीएसी एवं सिविल पुलिस की कड़ी बंदोबस्त की गई है। मतगणना परिसर में इलेक्ट्रॉनिक सामग्री समेत अन्य प्रतिबंधित सामग्री के साथ कोई प्रवेश नहीं करेगा। मतगणना के दौरान विवाद की स्थिति नहीं बने, इसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस महकमा ने तैयारियां पूरी कर ली है। मतगणना तक जाने वाले समस्त प्रत्याशी व उनके एजेंटों की सघन तलाशी मुख्य गेट कर ली जाएगी। इसके साथ ही अंदर जाने वाले व्यक्ति को केवल पैन और डायरी अंदर ले जा सकेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर तीन कंपनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, एक कंपनी पीएसी तथा जनपद की पुलिस तैनात की जाएगी।
उधर, सदर, बैरिया, बांसडीह, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड, रसड़ा, फेफना विधान सभा की मतगणना के लिए विधान सभावार टेबल, बैरिकेटिंग, जाली, पर्दा लगाए जा रहे है। इसके अलावा विधान सभावार आरो का टेबल भी लगाए जा रहे है। इसके साथ ही ध्वनि यंत्र भी मंडी समिति के बाहर एवं अंदर विधान सभावार मतगणना स्थल पर लगाए जा रहे है। वहीं मतगणना स्थल के अंदर व बाहर प्रकाश की प्रचुर व्यवस्था के लिए लाइट भी लगाए जा रहे है। उधर, स्ट्रांग रूम में रखे ईवीएम मशीन की सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पीएसी एवं सिविल पुलिस को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है।