फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Force arrived to take possession on the instructions of the court, stone pelting

Ballia News: अदालत के निर्देश पर कब्जा दिलाने पहुंची फोर्स, पथराव

Tue, 17 Oct 2023 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Force arrived to take possession on the instructions of the court, stone pelting
कस्बे में अदालत के निर्देश पर एक पक्ष को कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस फोर्स पर स्थानीय महिलाओं और पुरुषों ने पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इससे मौके पर कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने हल्के बल प्रयोग के बाद स्थिति पर काबू पा लिया और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। लगभग साढ़े चार बिस्वा भूमि पर तेजी से बाउंड्री करने का काम जारी थी।
विज्ञापन

सिविल जज न्यायालय पश्चिमी बलिया की प्रभारी जज कविता कुमारी ने जयंत बनाम शिवदान सिंह वगैरह मामले में साढ़े चार बिस्वा भूमि पर दखलदहानी का फैसला दिया। भूमि पर जयंत सिंह को कब्जा दिलाने के लिए एसपी बलिया को निर्देश दिया। एसपी बलिया एस. आनंद के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक हिमेंद्र सिंह ने मंगलवार को भारी पुलिस बल के साथ कब्जा दिलाने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे। उक्त भूभाग पर कई वर्षों से राजभर परिवार के कुछ लोग कब्जा किए थे। कई बार पैमाइश के बावजूद भी लोगों ने कब्जा नहीं छोड़ा। यही नहीं उक्त भूभाग पर पक्का मकान भी बनवा लिया। मजबूर होकर जयंत सिंह कोर्ट चले गए। कई वर्षों की लड़ाई के बाद जयंत सिंह के पक्ष में कब्जा परिवर्तन का फैसला आया। पुलिस के पहुंचे ही कब्जाधारियों ने ईंट पत्थर चलना प्रारंभ कर दिया। इससे कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने तत्काल काबू पाकर कुछ महिलाओं को हिरासत में ले लिया। एक व्यक्ति ने आत्मदाह करने की नीयत से पुलिस के सामने ही शरीर में आग लगाने का प्रयास किया। उसे भी पुलिस ने विफल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कब्जा दिलाने का काम प्रारंभ कर दिया। पक्के मकान को जेसीबी से गिरवा दिया गया। मड़ई उजाड़ दी गई। चारों तरफ से बाउंड्री का कार्य तेजी से किया जा रहा है। समाचार भेजे जाने तक सैकड़ों मजदूर, मिस्त्री बाउंड्री को जोड़ने का काम कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक हिमेंद्र सिंह, दो सेक्शन पीएसी, प्रभारी निरीक्षक गड़वार संजय शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक खेजुरी अनीता सिंह आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed