फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   For the first time, the minimum temperature reached seven and a half degrees.

Ballia News: पहली बार न्यूनतम पारा पहुंचा साढ़े सात डिग्री

Fri, 02 Jan 2026 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
For the first time, the minimum temperature reached seven and a half degrees.
कोहरे के चलते एनएच-31 पर नरही गांव के समीप दिन में लाइट जलाकर अपने गंतव्य को जाता ट्रक।संवाद
बलिया। दिन भर धूप निकलने के बाद भी लोगों को शुक्रवार ठंड से राहत नहीं मिल सकी। जिले में पहली बार ठंड के सीजन में न्यूनतम तापमान साढ़े सात डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचा है। इसके पहले बृहस्पतिवार को आठ डिग्री तक न्यूनतम तापमान आ गया था। पारा गिरने से धूप निकलने के बाद भी गलन से लोग कांपते नजर आए। हालांकि सुबह दस बजे से ही धूप से राहत थी, लेकिन शाम को गलन से लोग घरों के अंदर रहने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

साल के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह कोहरे व गलन से हुई। गलन के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। घना कोहरा होने के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दृश्यता 10 से 12 मीटर होने के कारण वाहन लाइट के सहारे रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे। दस बजे के बाद भगवान भाष्कर के दर्शन होने के बाद लोग ठंड भगाते देखे गए। दिन भर धूप होने के कारण लोगों को काफी राहत मिली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान साढ़े सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन




कोहरे से ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ, स्टेशनों पर ट्रेन का इंतजार करने वालों को ठंड झेलनी पड़ी। मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि आसमान साफ रहेगा, जिसके चलते कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। सुबह व शाम को गलन बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई करने गए किसान की मौत
बांसडीह। क्षेत्र के कीर्तुपुर गांव में शुक्रवार को खेत की सिंचाई के दौरान एक किसान की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार कीर्तुपुर निवासी अंजनी चौहान (36) पुत्र दीना चौहान शुक्रवार को अपने गेहूं के खेत की सिंचाई कर रहे थे। शाम करीब 6 बजे अचानक अत्यधिक ठंड के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे खेत में ही गिर पड़े। खेत में अचेत अवस्था में पड़े देख परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह ‘झुन्नू’ मौके पर पहुंचे। पुलिस व एसडीएम को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंजनी चौहान परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed